फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सूरज पाल अम्मू

सूरज पाल अम्मू

Wed, 29 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
सूरज पाल अम्मू

विज्ञापन


संजय लीला भंसाली व दीपिका पादूकोण की गर्दन काटने के बयान पर आज भी अडिग : अम्मू
- सती माता पद्मावती पर फिल्म का प्रदेश में नहीं होने देंगे प्रसारण
- नौ दिसंबर को पंचकूला में रैली कर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे राजपूत
- मुख्यमंत्री की शिकायत प्रधानमंत्री मोदी व संघ से करेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक-पानीपत। किसी जमाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खास रहे भाजपा नेता सूरजापाल अम्मू के अब हर कदम पर पार्टी को खामी नजर आती है। पार्टी की ओर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी हुआ है। जिस पर उनका कहना है कि भाजपा में नौकरी करने के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के लिए आए हैं। वह कहते है कि मुख्यमंत्री का किसी को समय देने के बाद न मिलना शोभा नहीं देता है।
गरुर नहीं होना चाहिए अहंकार तो रावण का नहीं चला था। इस बात की शिकायत वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व संघ से करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में एक गुट है जो उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। पदमावती फिल्म के रिलीज करने का विरोध करने वाले राजपूत नेता सूरजपाल अम्मू मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।
विज्ञापन

राजपूताना विरासत जागृति मंच के संरक्षक व भाजपा के मीडिया संपर्क प्रदेश प्रमुख सूरज पाल अम्मू ने सती माता पद्मावती पर बनाई फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज न होने देने का साफ शब्दों ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे पद्मावती फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व निर्माता संजय लीला भंसाली के नाम व गर्दन काटने के फरमान का आज भी समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि पद्मावती फिल्म सती माता पद्मावती हिंदुत्व का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली व कलाकारों को पद्मावती के जौहर के महत्व का पता नहीं है। ये लोग धन की लालसा व प्रसिद्धि के लिए सती माता पद्मावती पर फिल्म बना रहे हैं। यह सभी बिरादरियों व पूरे हिंदुओं के लिए अपमान का मामला है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से पद्मावती फिल्म के हर तरह के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने का समय लिया था और सीएम ने समाज के लोगों को हरियाणा भवन में मिलने का समय भी दिया था। मुख्यमंत्री समाज के लोगों ने से मिलने की बजाय पीछे के दरवाजे से निकल गए। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में हर तरह से हिंदुओं पर अत्याचार किए थे, संजय लीला भंसाली को औरंगजेब पर फिल्म बनानी चाहिए। फिल्म के प्रसारण पर रोक की मांग को लेकर नौ दिसंबर को पंचकूला में जनसभा करेंगे और राज्यपाल को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed