फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   75 हजार की भेजी है डिमांड, पांच हजार का होगा तत्काल इंतजाम

75 हजार की भेजी है डिमांड, पांच हजार का होगा तत्काल इंतजाम

Thu, 23 Nov 2017 03:18 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 03:18 AM IST
विज्ञापन
75 हजार की भेजी है डिमांड, पांच हजार का होगा तत्काल इंतजाम
75 हजार एनएस की भेजी डिमांड, पांच हजार का तत्काल इंतजाम
विज्ञापन

- आपात विभाग में मरीजों के लिए एनएस उपलब्ध कराने की कवायद शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के आपातकालीन विभाग में पिछले दिनों से चल रही नार्मल स्लाइन की किल्लत को दूर करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए प्रशासन ने सरकार को 75 हजार नार्मल स्लाइन की डिमांड भेजी है। माना जा रहा है कि जल्द ही आपात कालीन विभाग व अन्य जगहों पर मरीजों को इसकी समस्या से जूझना नहीं पडे़गा।

आपात कालीन विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि जब तक हमारे पास पूरा एनएस नहीं आता, तब तक जिला ड्रग वेयर हाउस से 5000 एनएस की यूनिट मांगी गई है। जब संस्थान का स्टाक आ जाएगा तो इस पांच हजार को लौटा दिया जाएगा। डॉ. ध्रुव ने कहा कि आपात कालीन विभाग में आने वाले मरीजों को उपचार में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। गौरतलब है कि आपात विभाग में पिछले कुछ दिनों से एनएस सभी मरीजों की जरूरताें को पूरा नहीं कर पा रहा है। अधिकारियों ने बगैर किसी इंतजाम के लोकल दवाओं की खरीद को रोक दिया। इससे एनएस की कमी चल रही थी। माना जा रहा है कि जल्द ही इस समस्या से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed