फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   घर में मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट

घर में मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Sat, 04 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
घर में मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट
घर में मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट
विज्ञापन

अंबाला कैंट। हुड्डा सेक्टर 32 में अंबाला-सहारनपुर रेल लाइन के ठीक साथ स्थित मकान नंबर 172 में मध्य रात्रि करीब आधा दर्जन बदमाश ने घुसकर पहले तो मां-बेटे का बंधक बना लिया और पंद्रह मिनट में लाखों के जेवर और नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उनके जाते ही महिला ने शोर मचाया जिसके बाद मकान मालिक व अन्य लोग इकट्ठा हुए। इससे पहले बदमाशों ने पास स्थित एक अन्य घर में भी लूट का प्रयास किया, मगर वह दरवाजे नहीं खोल पाए थे। उधर, सूचना मिलते ही सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन आरंभ कर दी है। एएसपी नितिका गहलोत सहित सीआईए, क्राइम एक्सपर्ट, सीन ऑफ क्राइम व अन्य टीमों ने मौके का मुआयना किया।
मकान की पहली मंजिल में बतौर किराएदार रहने वाली 28 वर्षीय महिला गीता ने बताया कि रात को वह अपने चार वर्षीय बेटे पृथ्वी के साथ सो रहे थे। दरवाजे की बीच की कुंडी नहीं लगी थी। बदमाश ऊपर की कुंडी तोड़कर घर में दाखिल हो गए। अंदर दाखिल होते ही वह उसके कमरे में आए जहां वह अपने बेटे के साथ सो रही थी। तभी एक बदमाश ने उसे उठाया व उसका मुंह जोर से दबा लिया ताकि वह शोर न मचा सके। गीता ने बताया कि तीन बदमाशों ने नकाब पहने थे जबकि तीन के चेहरे व देख सकी। इसी बीच बदमाशों ने उसके बेटे को उठाया व उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। गीता को धमकी दी गई कि यदि उसने शोर मचाया तो वह चाकू से बच्चे को मार देंगे। इसके बाद बदमाशों ने पूछा की घर में जेवर व नकदी कहां रखी है। वह दूसरी कमरे में आई तो इतने में तीन बदमाश पहले से ही दूसरे कमरे में थे जिन्होंने पूरा सामान खंगाला हुआ था। ट्रंक में पड़ी नकदी व जेवर बदमाशों ने निकाल लिए। गीता ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने उससे पूछा की नीचे घर की चाबी कहां है। गीता ने बताया कि नीचे मकान मालिक रहते हैं वह तो स्वयं किराएदार है। इसके उपरांत गीता बदमाश अन्य कमरों में भी पड़ताल करने के बाद मौके से भाग निकले और जाते हुए उसे धमकियां भी देकर गए।
विज्ञापन

सबसे पहले पति को किया फोन
बदमाशों के जाते ही गीता ने सबसे पहले अपने पति को करीब चार बजे मोबाइल पर घटना की सूचना दी। इसके बाद उसने मकान मालिक को उठाया। कुछ ही समय में आसपास लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने आसपास बदमाशों को खोजा मगर किसी का अता पता नहीं चला। कुछ देर बाद मौके पर पड़ाव थाना पुलिस पहुंची जबकि सुबह एएसपी नीतिका गहलोत व अन्य पुलिस टीमों ने मुआयना किया। गीता का पति कृष्णकांत ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है और बीते तीन माह से वह मेरठ में तैनात है। वह बीच-बीच में अंबाला आता है। घटना की सूचना मिलते ही वह सुबह अंबाला पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कदम दूरी पर अन्य मकान में भी वारदात का प्रयास
गीता के घर लूट से पहले बदमाशों ने रात्रि लगभग तीन बजे पास ही स्थित सेक्टर 32 में रहने वाले महिला रेखा के घर भी लूट का प्रयास किया। रेखा ने बताया कि लगभग तीन बजे उसे बाहर से आवाजें आई। उसे मामला संदिग्ध लगा जिसके बाद उसने तुरंत आस पड़ोस को सूचित किया। जब वह घर से बाहर निकली तब मौके पर कोई नहीं था। मगर सुबह पता चला कि बदमाशों ने दरवाजे की जाली काटकर कुंडी खोलने का प्रयास किया था।

एसोसिएशन ने जताई चिंता
वारदात स्थल के ठीक साथ सटी विद्यानगर कालोनी व हुड्डा सेक्टर वासियों में इस वारदात को लेकर डर का माहौल है। विद्यानगर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन राणा ने कहा कि पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की जरूरत है। इस समय हुड्डा सेक्टर की ओर से लोगों में असुरक्षा का माहौल है और यहां सुरक्षा बढ़ाने की जरुरत है। वारदात जिस स्थान पर हुई वह क्षेत्र कहने को तो हुड्डा सेक्टर है, मगर यहां आसपास संघन झाडिय़ां व सरकंडे है। गीता ने बताया कि अक्सर इस क्षेत्र में शाम के समय नशेड़ी युवा घूमते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी यहां पर संदिग्ध युवक घूम रहे थे।
कोट्स
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत लगभग पांच बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
भूषणदास, एसएचओ, पड़ाव थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed