{"_id":"5979002d4f1c1bd3548b4687","slug":"31501102125-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मांगों को लेकर नई यूनियन तैयार, कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की मांगों को लेकर नई यूनियन तैयार, कार्यकारिणी का गठन
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की मांगों को लेकर नई यूनियन तैयार, कार्यकारिणी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विभिन्न मांगों को लेकर हुडा सिटी पार्क में इकट्ठा हुए शिक्षकों ने बुधवार को नई यूनियन की घोषणा कर दी। सभी की सहमति के बाद नए यूनियन का नाम सलाह (स्कूल लेक्चरार एसोसिएशन हरियाणा) रखा गया। यूनियन की घोषणा के बाद ही कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुनील सिंह नेहरा ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर कोई भी संगठन गंभीर नहीं था। इसीलिए सभी की सहमति पर नई यूनियन का गठन किया है। यूनियन में बड़ी संख्या में महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। सभी जिलों में उप प्रधान का पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। प्रदेश के प्रत्येक स्कूल से एक-एक शिक्षक को राज्य कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी और ब्लाक कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इसके लिए रोहतक को मुख्यालय बनाया गया है। यूनियन की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया, जबकि पदाधिकारियों के लिए अगस्त में चुनाव कराए जाएंगे। यूनियन का पहला काम वर्तमान तबादला नीति को लेकर सरकार से वार्ता की जाएगी और उसमें जो खामियां है उसे दूर किया जाएगा। इस मौके पर अशोक शर्मा, सुदामा, संजय, सतीश, दीपक, रमेश, अनिल, मदनलाल, कुलदीप, विमला, बिजेंद्र, सुरजीत, मोनिका, गीता, प्रोमिला और सतपाल जाखड़ आदि मौजूद रहे।