फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एसडीएम और एएसपी ने दिया आश्वासन, 30 घंटे बाद टॉवर से उतरा बुुजुर्ग

एसडीएम और एएसपी ने दिया आश्वासन, 30 घंटे बाद टॉवर से उतरा बुुजुर्ग

Thu, 27 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम और एएसपी ने दिया आश्वासन, 30 घंटे बाद टॉवर से उतरा बुुजुर्ग
एसडीएम और एएसपी ने दिया आश्वासन, 30 घंटे बाद टॉवर से उतरा बुुजुर्ग
विज्ञापन

सोनीपत/राई।
भतीजी से अढ़ाई साल पहले हुए गैंगरेप व बेटे की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़े बुजुर्ग को आखिर प्रशासन ने नीचे उतार लिया। बुजुर्ग को समझाने पहुंचे एसडीएम व एएसपी ने दोनों मामलों में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही बुजुर्ग नीचे उतर आया। उसके बाद उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बुजुर्ग के 30 घंटे बाद टॉवर से उतरने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
गांव दीपालपुर निवासी एक बुजुर्ग मंगलवार सुबह गांव के बाहर हाईटेंशन टॉवर पर 50 फुट ऊपर चढ़ गया था। बुजुर्ग ने बताया था कि उसने 4 जुलाई, 2015 को बहालगढ़ चौकी में शिकायत दी थी कि गांव बहालगढ़ निवासी संजय दो साथियों के साथ उसके घर पर आया था। उसने उसकी भतीजी के अपहरण का प्रयास किया था। इतना ही नहीं आरोपी उसकी भतीजी से करीब डेढ़ वर्ष पहले दुष्कर्म कर चुका है। बाद में युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया था कि उससे छेडख़ानी की गई है। इसी मामले को लेकर 2 सितंबर 2015 को बुजुर्ग बिजली के टॉवर पर चढ़ गया था। उसने पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

उसे 5 सितंबर, 2015 को उन्हें समझाकर नीचे उतारा गया था। बाद में पुलिस ने युवती के बयान पर 5 सितंबर, 2015 को ही संजय, सतपाल, मनोज व एक अन्य युवक पर सामूहिक दुष्कर्म करने व गांव की उसकी सहेली पर आरोपियों की मदद करने का मामला दर्ज किया था। मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर 1 अक्टूबर, 2015 को फिर से पीड़ित युवती का ताऊ टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे समझा बुझाकर टॉवर से नीचे उतार लिया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच दो माह पहले बुजुर्ग के बेटे सुरेंद्र का शव यूपी के अमरोहा जिले के गांव झझरौला में ऑटो के अंदर मिला था। इस मामले में भी पुलिस ने मंगलवार को ही संजय व आजाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। उसके बाद भी बुजुर्ग ने प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ नीचे उतरने से मना कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों के आने के बाद ही वह नीचे उतर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे
बुधवार को एएसपी डीके भारद्वाज व एसडीएम सुरेंद्र दून मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग को मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। एएसपी ने कहा कि बुजुर्ग के मामले में गहनता से जांच कराई जाएगी। दोषियों को कड़ी सजा सुनाई जाएगी।
नहीं हुई कार्रवाई तो दो माह बाद भी फिर आंदोलन
बुजुर्ग ने नीचे उतरने के बाद कहा कि वह प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन को मानते हुए नीचे उतरा है। साथ ही कहा कि अगर दो माह में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर से कोई बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा।

वर्जन
बुजुर्ग के टॉवर पर चढ़ने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाकर नीचे उतार लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाया जाएगा। किसी सूरत में अन्याय नहीं होगा।
-डीके भारद्वाज, एएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed