{"_id":"595544804f1c1b3f0e8b463b","slug":"31498760320-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हहह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हहह
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू से वार कर 40 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आपस में झगड़ रहे कुछ युवकों में से एक ने वीरवार को लियो चौक पर कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई करने वाले एक वाहन का सीसा तोड़ दिया। विरोध जताने पर झगड़ रहे युवक ने वाहन मालिक पर चाकू से हमलाकर उसको लहूलुहान कर दिया। घायल के अनुसार उसकी जेब से 40 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना लियो चौक के पास की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद फरार आरोपी राजीव नगर निवासी युवक और अन्य युवकों की तलाश में जुटी है।
मोहल्ला धक्का बस्ती निवासी प्रदीप (24) ने पुलिस को दी जानकारी में बताया वह कोल्ड ड्रिंक सप्लायर है। रोज की तरह वीरवार को भी वह गाड़ी से दुकानों पर कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई कर रहा था। लियो चौक के पास कुछ युवक सड़क पर ही मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने प्रदीप की गाड़ी के शीशे पर डंडा मार दिया। शीशा टूटने पर प्रदीप ने विरोध किया तो युवक ने उसके पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जेब से 40 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। वारदात को देख अन्य युवक भी मौके से निकल भागे।
गंभीर हालत के चलते किया रोहतक रेफर
वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। यहां गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया । हालांकि परिजन गंभीर प्रदीप को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां प्रदीप की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
------------
मामले में संदिग्ध आरोपी हमलावर युवक की पहचान हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल के भी बयान ले लिए गए हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। - एएसआई अजय, एसएचओ, मॉडल टाउन थाना