{"_id":"63fbbe4ec941797c22014db4","slug":"30-thousand-students-will-give-exam-today-departments-fire-test-for-cheating-free-exam-rohtak-news-c-17-1-78848-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 30 हजार विद्यार्थी आज देंगे परीक्षा, नकल रहित परीक्षा के लिए विभाग की अग्निपरीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 30 हजार विद्यार्थी आज देंगे परीक्षा, नकल रहित परीक्षा के लिए विभाग की अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा आज से शुरू होंगी। जिले में 30 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विभाग की ओर से जिले से 51 केंद्रों की सूची जारी की गई। कक्षा 10वीं की पंजाबी और कक्षा 12वीं की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा। वहीं विभाग की ओर से नकल रहित परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। केंद्रों पर नकल रोकने के लिए 10 उड़नदस्ता टीमें सीएम फ्लाइंग, एसडीएम फ्लाइंग, बोर्ड फ्लाइंग, डीईओ फ्लाइंग व अन्य टीमें बनाई गई है। परीक्षा केंद्रों में टूटी जालियों व दरवाजों को ठीक करवाया गया है। विभाग की ओर से नकल रहित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का दावा किया गया था, लेकिन स्कूलों को बजट नहीं मिलने के कारण कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी नहीं लगाए गए। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर शामिल है।
बोर्ड ने रोहतक ब्लॉक में 34, सांपला में 6 और महम ब्लॉक में 10 परीक्षा केंद्र बनाए
रोहतक
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहुअकबरपुर, राजकीय हाईस्कूल बसाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भालौट, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चमारिया, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डोभ, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलानौर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल करौंथा, जेकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलानौर, एसजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलानौर, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंसाला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेरड़ी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खिलवाड़ी, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल किलोई, राजकीय हाईस्कूल मादल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल निगाणा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिलाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिलाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिटौली, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिठाल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेम नगर, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, धनवती आर्य कन्या हाई स्कूल आर्य नगर, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे स्टेशन।
महम
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहलबा, नेकीराम स्पोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाखनमाजरा, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मदीना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम, श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोखरा, लाइसियम मिडिल स्कूल महम, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल निदाना
विज्ञापन
सांपला
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुलियाणा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधरा, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसनगढ़, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईस्माइला, एएफसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांपला मंडी, विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांपला
यह रहेगी चुनौतियां
परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं। इसके कारण विभाग को नकल रहित परीक्षाओं के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विभाग के अधिकारियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कई बार परीक्षा से पहले पेपर फोन पर लीक हो जाता है। विभाग की ओर से गठित उड़नदस्ते की टीम को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में थोड़ा समय लगता है। कई बार विद्यार्थी परीक्षा नियंत्रकों को नकल से रोकने पर उन्हें धमकी देते हैं।
विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर इन व्यवस्थाओं का किया था दावा
विभाग के किए दावे के अनुसार बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी के पहरे में होगी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश कर दिए थे। विभाग के तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों में 16 सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, एलईडी सिस्टम की व्यवस्था होने थी। इसमें 13 कैमरे परीक्षा में इस्तेमाल होने वाले कमरों में, एक सीसीटीवी परीक्षा केंद्र में बनाए कंट्रोल रूम व दो कैमरे विद्यालय परिसर को कवर करने के लिए लगाए जाएंगे। इन कैमरों का ऑनलाइन होना अनिवार्य होगा।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही है। विभाग की ओर से नकल रहित परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए कई उड़नदस्तों की टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूलों में परीक्षाओं के लिए पूरी व्यवस्था करवाई गई है।
विरेंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी