फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   30 students were selected in campus interviews.

Rohtak News: कैंपस साक्षात्कार में 30 विद्यार्थियों का चयन

Thu, 05 Feb 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 05 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
30 students were selected in campus interviews.
21-महम पॉलिटेक्निक संस्थान में छात्रों को साक्षात्कार लेते सदस्य। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई जॉयसन सेफ्टी सिस्टम नीमराना की ओर से बुधवार को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग शाखाओं के छात्रों ने भाग लिया। साक्षात्कार के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न शाखाओं से 30 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार बताया कि संस्थान की ओर से लगातार विभिन्न उद्योगों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराया जा सके। भविष्य में भी इस प्रकार के और कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का निरंतर प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को उद्योगों से सीधे जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। राजकीय पॉलिटेक्निक महम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस मैके पर रेवती रमन, सुरेंद्र, प्रवीण बेनीवाल, जगदीप सांगवान, अजय सिवाच व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed