{"_id":"688a84ba946f792d9406e112","slug":"30-lakh-property-tax-collected-in-one-day-people-confused-for-token-rohtak-news-c-17-roh1020-700096-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक दिन में जमा हुआ 30 लाख प्रॉपर्टी टैक्स, टोकन के लिए उलझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक दिन में जमा हुआ 30 लाख प्रॉपर्टी टैक्स, टोकन के लिए उलझे लोग
Thu, 31 Jul 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
महम नगरपालिका में गृहकर अदा करने पहुंचे नागरिक। संवाद
रोहतक। शहर वासियों को छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। प्रॉपर्टी मालिकों ने बुधवार को करीब 30 लाख रुपये टैक्स जमा किया। उनको परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। टोकन के लिए झगड़ना पड़ा तो कहीं एक-एक घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
नगर निगम ने 10 प्रतिशत छूट के साथ टैक्स जमा करने के लिए प्रॉपर्टी मालिकों को 31 जुलाई तक छूट का मौका दिया है। बुधवार को 300 प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स जमा किया। मालिकों ने अपने डेवलपमेंट चार्ज भी जमा करवाएं। कार्यालय में सुबह से शाम तक भीड़ रही।
अधिकतर लोगों ने आरोप लगाया कि निगम ने प्रॉपर्टी आईडी की खामियां छोड़ दी हैं, जिन्हें साल-छह महीने से ठीक करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहा हैं। सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी कई सालों से त्रुटियां ठीक न होने की बात कही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
ऑनलाइन बिल का प्रावधान है। कार्यालयों में वरिष्ठजनों के लिए अलग से लाइनें हैं लेकिन यहां प्रॉपर्टी बिल जमा करने के लिए एक ही लाइन में सभी के लगने से एक घंटे से बारी का इंतजार कर रहा हूं। -रामकिशन, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी।
-- -- -- -- -- -- --
सेवानिवृत्त कर्मचारी होने से मेरा हाउस टैक्स माफ कर रखा है। 2023 में हाउस टैक्स माफी के लिए फाइल लगाई थी। वर्ष-2023-24 का माफ करने के बजाय फाइल स्वीकृत करके केवल 2025 का माफ कर रहे हैं। -सोनू, झंग कॉलोनी।
-- -- -- -- -- -- --
नगर निगम 106 गज के बिल भेज रहा है। 64 हजार के करीब रुपये भर भी दिए लेकिन 42 गज जमीन के लिए हाउस टैक्स मुझे भरना होता है। गलत बिल सुधार के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुका हूं। -कुलदीप, हरि सिंह कॉलोनी।
-- -- -- -- -- -- -
दस साल से कार्यालय में आ रहा हूं। प्रॉपर्टी आईडी ठीक नहीं कर रहे हैं। न जमीन की नाप-तोल कर रहे हैं। यहां कार्यालय में आए तो टोकन ले लिया लेकिन टोकन कर्मचारी नाम लिखने की हिदायत और दे रहे हैं। -कृष्ण कुमार, सलारा मोहल्ला।
-- -- -- -- -- -- -- -
गृहकर पर आज तक 10 प्रतिशत की छूट
महम। नगर पालिका प्रधान भारती पवार ने बताया कि एसडब्ल्यूएम चार्ज पर 10 प्रतिशत की 31 जुलाई तक छूट दी जा रही है। उसके बाद गृहकर अदा न करने वालों के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अवकाश के दिन भी गृहकर जमा कर सकते हैं। नपा की ओर से ज्यादा राशि बकायेदारों को नोटिस देकर सूचित कर दिया गया है। विभाग की ओर से अभी तक 256 बकायेदारों को नोटिस दिए गए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर संपत्ति सील करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
नगर पालिका उप प्रधान बसंत लाल गिरधर ने अपील की कि सभी गृहकर दाता अपना बकाया गृहकर जमा करवाए या ऑनलाइन जमा करके छूट का लाभ लें।