{"_id":"628bd389605b36765801f53d","slug":"291-electricity-for-england-new-electricity-technology-rohtakcity-news-rtk647523775","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के कारण गिरे 291 खंभे, आठ घंटे तक बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के कारण गिरे 291 खंभे, आठ घंटे तक बाधित रही बिजली
विज्ञापन
सोमवार की अलसुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली बाईपास के पास सड़क पर भरा पानी। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार तड़के तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इससे जिले से 58 सब स्टेशन में से 52 से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी की वजह से 291 से ज्यादा खंभे टूट गए। बिजली सप्लाई नहीं होने से जनस्वास्थ्य विभाग की पानी आपूर्ति ठप हो गई। सांपला में ओएचई (ओवर हेड इक्यूपमेंट) टूटने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इसकी वजह से चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। शाम तक रेलवे के इंजीनियर ओएचई ठीक करने में जुटे रहे।
सोमवार तड़के तीन बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से कहीं पेड़ बिजली के तारों पर गिरे तो कहीं खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए। जब तक बिजली विभाग कुछ मौसम का मिजाज समझ पाता तब तक पेड़ गिरने, तारों के जलने, इंसुलेटर खराब होने, कंडक्टर टूटने से 52 सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। मौसम सामान्य होने पर बिजली निगम के एसडीओ और जूनियर इंजीनियरों की टीमें दुरुस्त करने के लिए निकलीं। युद्धस्तर पर काम करने के बाद भी साढ़े चार से आठ घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली सप्लाई ठप होने से जनस्वास्थ्य विभाग की जलशोधन प्रक्रिया ठप हो गई। इससे जलघर-एक व दो से पानी सप्लाई नहीं हो सका।
तेज आंधी की वजह से सांपला में डाउन लाइन (रोहतक से दिल्ली जाने वाले रेल ट्रैक) की ओएचई टूटने से रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। रोहतक से यातायात प्रभारी और इंजीनियरों की टीम सांपला पहुंची और ओएचई दुरुस्त करने में जुटी रही, जो शाम तक सही होती रही। इसके चलते अप लाइन (दिल्ली से रोहतक आने वाला ट्रैक) से ट्रेनों को गुजारा गया। जिसकी वजह से ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से चलीं। वहीं, रोहतक से दिल्ली, जाखल पैसेंजर और अप-डाउन की जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। इन ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इन सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति हुई ठप
220 केवी बस स्टैंड, 220 केवी रोहतक-दो, 220 केवी सिंहपुरा, 220 केवी राजीव विहार, 220 केवी डिस्पोजल-दो, 220 केवी डेयरी मोहल्ला, 220 केवी रैनकपुरा, 220 केवी सिंहपुरा, 132 केवी सेक्टर-तीन, 132 केवी हाउसिंग बोर्ड, 132 केवी कलानौर, 132 केवी एमडीयू, 132 केवी जसिया, 132 केवी ब्रह्मणवास, 132 केवी घिलौड़, 132 केवी ककराना, 132 केवी कलानौर-तीन, 132 केवी रिठाल, 132 केवी गरनावटी, 132 केवी जसिया, 132 केवी धामड़, 132 केवी ब्राह्मणवास, 132 केवी घिरौड़, 132 केवी बलियाना, 33 केवी मॉडल टाउन, 33 केवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 33 केवी एचसीसी, 33 केवी सेक्टर-एक, 33 केवी एनजीएम, 33 केवी मॉडल टाउन सीआर रोड, 33 केवी मॉडल टाउन ओपीएच, 33 केवी मॉडल टाउन सुभाष नगर, 33 केवी आईडीसी, 33 केवी सेक्टर-एक एसबीपी, 33 केवी सेक्टर-छह, 33 केवी ऑफीसर्स कॉलोनी, 33 केवी ऑफीसर्स कॉलोनी सीआर कॉलेज, 33 केवी पीजीआईएमएस डायरेक्टर ऑफिस, 33 केवी सेक्टर-पांच, 33 केवी सेक्टर-एक (सेक्टर दो-तीन पार्ट), 33 केवी सेक्टर-एक (सेक्टर दो-तीन पार्ट), सेक्टर-एक एचटीएल, 33 केवी ऑफीसर्स कॉलोनी विनय नगर, 33 केवी सांपला रेलवे रोड, 33 केवी सांपला हॉस्पीटल, 33 केवी सांपला, 33 केवी मॉडल टाउन नंबर एक, 33 केवी हसनगढ़, 33 केवी चांदी, 33 केवी आईडीसी, 33 केवी मोरखेड़ी, 33 केवी खरक जाटान, 33 केवी चांदी, 33 केवी फरमाणा, 33 केवी बेरी रोड, 33 केवी आईडीसी गद्दीखेड़ी।
सांपला में ओएचई टूटने से प्रभावित हुई डाउन की ट्रेनें
ट्रेन संख्या 15910 अवध-असम 4:30 घंटे, ट्रेन संख्या 12456-एसी एक्सप्रेस 4:10 घंटे, ट्रेन संख्या 14737 पैसेंजर 2:30 घंटे, ट्रेन संख्या 04454- रोहतक-दिल्ली पैसेंजर 1:50 घंटे, ट्रेन संख्या 04090- हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2:10 घंटे, ट्रेन संख्या 04432 जाखल एक्सप्रेस 2:40 घंटे, ट्रेन संख्या 14624 पाताल कोट एक्सप्रेस 1:10 घंटे, ट्रेन संख्या 14623 पातालकोट तीन घंटे, ट्रेन संख्या 14723- कालिंदी एक्सप्रेस एक घंटा, ट्रेन संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटे, ट्रेन संख्या 22485 सरबत दा भला करीब 50 मिनट देरी से चली।
ये ट्रेनें रद्द रहीं
रोहतक से दिल्ली पैसेंजर, जाखल पैसेंजर, अप-डाउन जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर।
दैनिक दिनचर्या पूरी तरह से हुई प्रभावित
तेज आंधी और बारिश की वजह से बिजली सप्लाई के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई। कई दिनों से पानी का संकट झेल रहे लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों के लेट अथवा रद्द होने से यात्रा हुए परेशान
ट्रेनों के देरी से चलने अथवा रद्द होने से स्टेशन पर यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली, जींद अथवा जाखल जाने के लिए स्टेशन पर आए दैनिक यात्रियों को हुई जो ट्रेन रद्द होने की सूचना के बाद निराश होकर बस स्टैंड पहुंचे। वहीं, ट्रेनों को देरी से चलाने की वजह से भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
सांपला में ओएचई टूटने की वजह से ट्रेनों का संचालन टाउन ट्रैक का प्रभावित हुआ है। टाउन की ट्रेनों को रोक दिया गया मगर बाद में कॉशन के साथ एक ही ट्रैक से आवागमन कराया गया। चंडीगढ़ की तरफ से आने वाली ट्रेनें देरी से चलीं हैं। चार पैसेंजर का संचालन रद्द किया गया। -बलबीर, यातायात प्रभारी रोहतक
बिजली नहीं होने की वजह से जलघरों में न पानी का शोधन हुआ और न पेयजल की आपूर्ति की गई। पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति बिजली नहीं होने से बाधित रही है। दोपहर में बिजली आने के बाद पानी का शोधन करके पेयजल आपूर्ति की गई है। -अनिल रोहिल्ला, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।
तेज आंधी-बारिश की वजह से पेड़ गिरने, केबिल जलने, जंफर टूटने, कंडक्टर खराब होने, इंसूलेटर पंचर होने से अधिकांश सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। आंधी में 291 से ज्यादा बिजली के खंभे भी गिरे हैं, जिनका मौका मुआयना टीमें कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द नये खंभे लगाए जा सकें। दोपहर बाद आठ सब स्टेशनों को छोड़कर सभी में बिजली सप्लाई शुरू करवा दी है। -एके यादव, अधीक्षक अभियंता बिजली निगम

तेज आंधी के चलते शहर में गिरे बिजली के खंभे। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity

तेज आंधी के कारण शहर में गिरे बिजली के खंभे और पेड़। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity