फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   286 new corona infected including one day old girl found

एक दिन की बच्ची समेत 286 नये कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
286 new corona infected including one day old girl found
फोटो: 21 सीटीवाई 11 व 12 पीएसके
विज्ञापन

एक दिन की बच्ची समेत 286 नये कोरोना संक्रमित मिले
- कोरोना संक्रमण के नहीं रुक रहे कदम, जिले में हर रोज मिल रहे बड़ी संख्या में संक्रमित केस
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में हर रोज बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिले में शुक्रवार को एक दिन की बच्ची, एक व नौ साल के बच्चे समेत 286 नये संक्रमित केस मिले हैं। इधर, पीजीआई के ट्रामा आईसीयू में उपचाराधीन एक महिला की मौत हो गई, लेकिन उसकी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि संस्थान में रखे तीन शवों का शुक्रवार को कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। इनमें से रेवाड़ी और रोहतक से एक-एक 45 वर्षीय और एक अन्य बताए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में शुक्रवार को 286 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें एक दिन की एक बच्ची, एक व नौ वर्ष का बच्चा भी शामिल है। जिले मे 571 मरीजों के ठीक होने के बाद अब संक्रमितों का आंकड़ा 1253 पहुंच गया है। इनमें से नौ केस अस्पताल व शेष 1244 घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 1422 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 1060 की आरटीपीसीआर व 362 रेपिड एंटीजन जांच की गई। इसके अलावा 454 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में महामारी की संक्रमण दर 4.46 प्रतिशत व सुधार की दर 93.64 प्रतिशत है।
विज्ञापन

विभाग ने 3107 लोगों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 3107 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1167 को पहली व 1940 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 1468147 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष तक के 28153 किशोर व किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यही नहीं, विभाग स्वास्थ्य कर्मचारियों को बूस्टर डोज भी लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में 17 डॉक्टरों समेत 43 कर्मी संक्रमित
पीजीआई में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। शुक्रवार को संस्थान के 17 चिकित्सकों समेत 43 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए पीजीआई के चिकित्सकों का आंकड़ा 228 व स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या 629 पहुंच गई है। पिछले एक पखवाड़े में संस्थान के 600 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने से अधिकारी भी चिंतित हैं।

पीजीआई में एक मरीज की मौत, कोरोना की फिलहाल पुष्टि नहीं
पीजीआई के ट्रामा आईसीयू में शुक्रवार को एक और मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। यह महिला मरीज यहां उपचाराधीन थी। शनिवार को इसकी कोविड रिपोर्ट पर संक्रमित होने संबंधी पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा शुक्रवार को संस्थान के शवगृह में रखे तीन शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। संस्थान में शुक्रवार को 14 नए मरीजों समेत अब कुल 63 मरीज भर्ती हैं। इनमें से नौ वेंटिलेटर पर व चार ऑक्सीजन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed