फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   28-year-old grandson in Mkaduli Kalan avenged the killing of grandfather 52 years ago, killing former army men by stabbing him in the stomach

मकड़ौली कलां में 28 साल के पोते ने 52 साल पहले हुई दादा की हत्या का लिया बदला, पूर्व फौजी की पेट में तलवार घोंपकर हत्या

Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
28-year-old grandson in Mkaduli Kalan avenged the killing of grandfather 52 years ago, killing former army men by stabbing him in the stomach
सीआईए टू की गिरफ्त में मकरौली में बुजुर्ग की हत्या करने का आरोपी। संवाद - फोटो : RohtakCity
रोहतक। गांव मकड़ौली कलां में 52 साल पहले हुई दादा की हत्या का बदला लेने के लिए 28 साल के पोते ने 76 वर्षीय पड़ोसी रिटायर्ड फौजी की पेट में तलवार घोंपकर हत्या कर दी। इस बीच घर में खाना बना रही पूर्व फौजी की पुत्रवधू बचाने दौड़ी तो उस पर भी हमले की कोशिश करके आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने एसपी राहुल शर्मा के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र की पत्नी मीना ने बताया कि वह मकड़ौली कलां गांव की रहने वाली है। मीना के बताया वीरवार सुबह साढ़े 10 बजे वह घर पर खाना बना रही थी। उसका ससुर पूर्व फौजी नवल सिंह (76) घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहा था। पति वीरेंद्र घर से किसी काम के लिए बाहर गया था। इसी समय घर में पड़ोसी संदीप उर्फ गोला आया और वीरेंद्र के बारे में पूछने लगा। जिस पर मीना ने पति के बाहर जाने की बात कही। यह सुनकर संदीप चला गया। कुछ देर बाद घर के अंदर हाथ में तलवार लिए हुए आया। मीना रसोई के पास खड़ी थी। मीना के देखते देखते संदीप ने अपने हाथ में ली तलवार से ससुर नवल सिंह पर हमला कर दिया। संदीप ने नवल सिंह के पेट में तलवार घोंप दी। इसके बाद फिर से संदीप ने तलवार से और वार करने की कोशिश की। जिस पर मीना चिल्ला उठी और संदीप को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान संदीप ने मीना पर भी तलवार से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस बीच मीना ने तलवार पकड़ ली, जिससे तलवार मौके पर ही गिर गई। आरोपी मीना उसके पति और बेटे के साथ जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में नवल सिंह को पड़ोसी राजबीर और रविंद्र की सहायता से इलाज के लिए पीजीआई ले कर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-------
जब दादा की हत्या हुई तब पैदा भी नहीं हुआ था आरोपी
पुलिस के अनुसार 52 साल पहले आरोपी संदीप के दादा श्रीलाल की हत्या किसी विवाद के चलते मृतक नवल सिंह व उसके परिवार के सदस्यों ने की थी। जिस मामले में सभी जेल भी गए थे। मगर बाद में गांव में पंचायती तौर पर फैसला होने के बाद आरोपी कोर्ट से बरी हो गए थे। श्रीलाल की हत्या होने के ढाई माह बाद संदीप के पिता पैदा हुए थे। बाद में कुछ समय बाद दोनों परिवारों के बीच आना-जाना भी शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गांव में होती थी दादा की हत्या की चर्चा, कुछ दिनों से लगा रहा था तलवार को धार
डीएसपी सदर सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि वह शादीशुदा है व एक बेेटी का पिता है। वह पेशे से किसान है। गांव में अक्सर उसके दादा श्रीलाल की हत्या होने चर्चा होती थी। इसी बात से वह बहुत परेशान था। हालांकि दोनों परिवारों के अब पड़ोसी संबंध अच्छे थे। मगर अक्सर होने वाली चर्चा से उसने बदला लेने का फैसला किया था। जिसके चलते उसके पास पहले से रखी एक तलवार को उसने कई दिनों पहले से ही धार लगाना शुरू किया था।

-----
दिल्ली भागने की फिराक में था आरोपी
एसपी राहुल शर्मा के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी सज्जन कुमार व प्रभारी थाना सदर निरीक्षक शमशेर सिंह व प्रभारी सीआईए-2 एसआई नरेश कुमार की सयुंक्त टीम ने एएसआई सतीश कादयान के नेतृत्व में दबिश देते हुए वारदात के पांच घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली की ओर फरार होने की फिराक में था, जिसे जींद के एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ करेगी।

मकड़ौली में पूर्व फौजी नवल सिंह पर तलवार से वार कर हत्या के बाद पीजीआई  गमजदा बहु और बेटा।

मकड़ौली में पूर्व फौजी नवल सिंह पर तलवार से वार कर हत्या के बाद पीजीआई गमजदा बहु और बेटा। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed