फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   28 steps away from SP residence gate at 11:15 in the day, the bike rider snatched the purse of the scooty girls

एसपी निवास के गेट से 28 कदम की दूरी पर दिन में 11:15 बजे बाइक सवार युवक ने छीना स्कूटी सवार युवतियों का पर्स

Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
28 steps away from SP residence gate at 11:15 in the day, the bike rider snatched the purse of the scooty girls
बाईक सवार के दवारा पर्स छिनने के बाद रोती बिलखती सीमरन ।
शहर में स्नेचिंग की वारदात बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिन में दो वारदात सामने आ चुकी हैं। वीरवार सुबह करीब 11 बजे एसपी आवास से मात्र 28 कदम की दूरी पर बाइक सवार युवक स्कूटी सवार महिलाओं से पर्स झपट फरार हो गया। इस दौरान किटी पार्टी में जा रही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की दोनों महिलाओं ने स्कूटी से करीब 750 मीटर तक आरोपी का पीछा भी किया लेकिन डीएलएफ कॉलोनी से आगे गालियों में बाइक सवार भाग निकला। पर्स में करीब 10 हजार की नकदी, मोबाइल फोन था। बता दें कि चार दिन पहले सोमवार को भी दिनदहाड़े बाइक सवार ने शीला बाईपास पर इसी अंदाज में स्कूटी सवार मां-बेटी से पर्स छीना था। इस दौरान स्कूटी से गिरने से वे घायल हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सिमरन ने बताया कि वह अपनी सहेली रजनी के साथ किटी पार्टी में शामिल होने के लिए किला रोड की तरफ जा रही थी। स्कूटी रजनी चला रही थी, जबकि वह भूरे रंग का पर्स हाथों में पकड़े हुए थे। पर्स में मोबाइल फोन और करीब 10 हजार की नकदी थी। मानसरोवर पार्क के गेट के सामने (किला रोड की ओर जाते हुए एसपी आवास के सामने) पहुंची तभी एक बाइक सवार युवक ने झपटा मारकर पर्स छीन लिया। इसके बाद सिमरन व रजनी ने स्कूटी से डीएलएफ कॉलोनी तक उसका करीब 750 मीटर तक पीछा किया, लेकिन इसके बाद बाइक सवार का सुराग नहीं लगा। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। बाद में वारदात की सूचना पाकर आर्य नगर थाने से एसआई रोहताश व महिला एसआई सुनीता डीएलएफ चौक पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर वारदात स्थल पर गई। सिमरन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

20 दिन में तीन वारदात, एक भी ट्रेस नहीं
पिछले बीस दिनों में लूट व झपटमारी के तीन मामले सामने आ चुके हैं, तीनों में ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर है। झपटमार दिन दहाड़े कभी महिलाओं से पर्स छीन रहे हैं तो कभी रात को भरी महफिल में लाखों रुपये उड़ा रहे हैं। इस पर पुलिस के अधिकारियों का एक ही जवाब होता है, जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
सोमवार को शीला बाईपास पर सोमवार को सेक्टर दो निवासी मीनू जैन अपनी बेटी के साथ सोनीपत स्टैंड से घर की तरफ जा रही थी। शीला बाईपास चौक से आगे निकलते ही, बाइक सवार युवक ने महिला का झपट्टा मारकर पर्स छिन लिया, दोनों मां बेटी एक्टिवा से रोड पर गिर गई जिससे हल्की चोटें भी आई। पर्स के अंदर पांच हजार रुपये व दो मोबाइल फोन रखे हुए थे। आरोपी को अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था।
केस : 2
19 नवंबर को गुरुग्राम से ओमेक्स सिटी में बेटे की बारात लेकर आए पिता के हाथ से एक युवक दो लाख रुपये व जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बारात में 150 आदमियों के बीच से आरोपी बैग लेकर फरार हो गया था। 200 मीटर आगे दो युवक रिवाल्वर लेकर खडे़ हुए थे। बरात ने पीछा किया तो आगे खड़े एक युवक ने बरात के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे बरात वहीं पर रुक गई। और आरोपी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया।

दिल्ली रोड पर हुई स्नेचिंग की घटना में महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मानसरोवर पार्क के आसपास होने वाली भीड़ को देखते हुए पीसीआर तैनात की जाएगी। मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
-गौरख पाल, डीएसपी हेड क्वार्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed