फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   28 lakh property tax not deposited, three marriage halls sealed

Rohtak News: जमा नहीं कराया 28 लाख प्रॉपर्टी टैक्स, तीन मैरिज हॉल सील

Sat, 02 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
28 lakh property tax not deposited, three marriage halls sealed
प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने पर सीलिंग की कार्रवाई करती नगर निगम की टीम। स्रोत : निगम
रोहतक। नगर निगम ने छूट के बावजूद लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को निगम की टीम ने 28 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वाले तीन मैरिज हॉल सील कर दिए जबकि एक मैरिज हॉल मालिक ने सात लाख रुपये टैक्स जमा करवा दिया। वहीं, एक प्रॉपर्टी को निगम ने कोर्ट का स्टे होने के कारण सील नहीं किया।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम ने 28 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था। पहले चार माह में अप्रैल से 31 जुलाई तक 12.45 करोड़ रुपये की रिकाॅर्ड रिकवरी की है। निगम के रिकाॅर्ड के मुताबिक, 50 करोड़ से ज्यादा का टैक्स फंसा हुआ है जिसे निकलवाने के लिए निगम ने 200 प्रॉपर्टी मालिकों की सूची तैयार की है। इसमें ऐसे प्रॉपर्टी मालिक हैं जिनकी तरफ 1 लाख से ज्यादा का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

----------------

पांच प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड लेकर पहुंची टीम
निगम की टीम शुक्रवार को डीएमसी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में दिल्ली रोड, खेड़ी साध नजदीक आईएमटी चौक व गढ़ी बोहर पहुंची। रिकाॅर्ड की जांच पड़ताल की तो पांच प्रॉपर्टी में चार मैरिज हॉल मिले। तीन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीलिंग की कार्रवाई के समय पुलिस भी मौजूद रही। चौथे मैरिज हॉल के मालिक ने टैक्स जमा करवा दिया। पांचवीं प्रॉपर्टी की जांच की तो कोर्ट का स्टे ऑर्डर मिला। अदालत में केस विचाराधीन होने के कारण प्रॉपर्टी को सील नहीं किया गया।

------------
निगम की प्रॉपर्टी एक नजर में
कुल प्रॉपर्टी 2.25 लाख
खाली प्लाॅट 1 लाख
रिहायशी 80 हजार
वाणिज्यिक 30 हजार
संस्थागत 15 हजार
--------------
प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। 200 के करीब बकाएदारों को नोटिस दिए जा चुके हैं। टैक्स जमा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है।
डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed