फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   272 appeared for the exam for admission to UG courses in MDU

Rohtak News: एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 272 ने दी परीक्षा

Tue, 25 Jun 2024 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
272 appeared for the exam for admission to UG courses in MDU
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। इसमें बीए इतिहास चार वर्षीय व बीएससी जेनेटिक्स चार वर्षीय कोर्स शामिल हैं। इनमें दाखिले के लिए 272 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी, जबकि 373 ने आवेदन किया था। परीक्षा में 181 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि बीए इतिहास चार वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले 208 अभ्यर्थियों में से 145 प्रवेश परीक्षा में बैठे, 63 अनुपस्थित रहे। बीएससी जेनेटिक्स चार वर्षीय में पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले 165 अभ्यर्थियों में से 127 प्रवेश परीक्षा में बैठे और 38 अनुपस्थित रहे। एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स व एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में यूजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तिथि, मेरिट लिस्ट के डिस्प्ले की तिथि व एडमिशन काउंसिलिंग शेड्यूल समेत अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

एमडीयू ने बीसीए का परिणाम किया जारी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मई 2024 में आयोजित बीसीए परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर, पीएचडी कोर्स वर्क बायोटेक्नोलॉजी की प्रथम सेमेस्टर की री-अपीयर, सीबीसीएस स्कीम एमएससी- माइक्रोबायोलॉजी व माइकोबिअल बायोटेक की चौथे सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर की परीक्षा शामिल है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

एमडीयू में स्टोरी बोर्ड स्पर्धा आज
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय 26 जून को-इंटरनेशनल-डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग के उपलक्ष्य में क्रिएटिव स्टोरीबोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। एमडीयू की यूथ रेडक्रॉस समिति, यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम, एनएसएस तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली यह प्रतियोगिता-द एविडन्स इज क्लीयर: इन्वेस्ट इन प्रिवेंशन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज थीम पर आयोजित की जाएगी। क्रिएटिव स्टोरीबोर्ड प्रतियोगिता आईएचटीएम कांफ्रेंस हॉल में सुबह नौ बजे प्रारंभ होगी। रजिस्ट्रेशन सुबह 8 से 9 बजे तक आईएचटीएम कांफ्रेंस हॉल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed