{"_id":"68a223ede933ed42b6082c97","slug":"27-lakh-rupees-cheated-on-the-pretext-of-job-rohtak-news-c-198-1-rew1001-224273-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 2.7 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 2.7 लाख रुपये
Mon, 18 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर आदर्श नगर निवासी एक युवती से 2.7 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता नमिता यादव ने बताया कि 30 जुलाई को ह्वाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर मिला। ठगों ने उनको पहले टेलीग्राम लिंक से जोड़ा और छोटी राशि निवेश कर अच्छा मुनाफा दिखाकर विश्वास जीत लिया।
इसके बाद 31 जुलाई को 800 रुपये लगाए और 1040 रुपये वापस मिले। 3000 रुपये के निवेश पर 5250 रुपये का रिटर्न मिला। मुनाफा मिलने के बाद ठगों ने बड़ी रकम निवेश करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि अलग-अलग बारकोड से 5000, 30,000, 50 हजार और 85 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाकर 1.5 लाख रुपये और मांग लिए। पैसे वापस न मिलने पर पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।