फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   26.40 lakh rupees and Rs 3 lakh cash stolen from Delhi businessman's house

Rohtak News: दिल्ली के व्यापारी के घर से 26.40 लाख के कहने और तीन लाख नकदी चोरी

Tue, 25 Nov 2025 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
26.40 lakh rupees and Rs 3 lakh cash stolen from Delhi businessman's house
रोहतक। महाराजा अग्रसेन कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली के कारोबारी शिवम गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर चोर 26 लाख से अधिक के गहने और तीन लाख की नकदी चोरी कर लिए। शिवम गुप्ता ने शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिवम गुप्ता ने बताया कि उनका महाराजा अग्रसेन कॉलोनी नया पड़ाव में मकान है। साथ ही दिल्ली स्थित नांगलोई में कार्टन बनाने की फैक्टरी है। शनिवार को करीब सवा दो बजे वह परिवार सहित मथुरा के वृंदावन घूमने गए थे। अगले दिन शाम साढ़े चार बचे वापस आए तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला मिला।
विज्ञापन

घर के अंदर अलमारी व दरवाजे खुले हुए थे। सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जांच करने पर चांदी के 25 गिलास, चार थाली, दो लोटे, एक शिकंजी सेट, 4 कटोर दान, दो सुपारदानी, 5 जोड़ी पाजेब, 250 पुराने चांदी के सिक्कों सहित करीब 10 किलो चांदी के जेवरात व बर्तन, सोने की दो चूडियां, गले का हार, एक डायमंड सेट, 2 घड़ी के अलावा करीब 3 लाख नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी हुए सामान की कीमत 29 लाख 40 हजार के करीब है। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल की जांच की। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची। इसके बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed