फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   262 people donated blood in the camp

Rohtak News: शिविर में 262 लोगों ने रक्तदान किया

Mon, 24 Jul 2023 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
262 people donated blood in the camp
रोहतक।
विज्ञापन

कृपाल आश्रम में बाबा सावन सिंह महाराज के जन्मोत्सव पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 262 लोगों ने रक्तदान किया। सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनर तले लगे शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी और पीजीआईएमएस की टीम का विशेष योगदान रहा। शिविर में आश्रम से जुड़े लोगों ने रक्तदान कर सबके लिए मानव सेवा का उदाहरण पेश किया।

आश्रम के प्रवक्ता तरुण ठकराल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त हुए भाई बहनों को रक्त की पूर्ति कराने के साथ लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना रहा। मिशन की ओर से मानवता की सेवा के लिए समय-समय पर देश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। कृपाल आश्रम में रक्तदान शिविर के अलावा बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed