फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2.62 lakh voters will decide the chair of Rohtak, most in Kalanaur and least in Meham

Rohtak News: 2.62 लाख मतदाता तय करेंगे रोहतक की चौधर, कलानौर में ज्यादा तो महम में सबसे कम

Sat, 17 Aug 2024 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
2.62 lakh voters will decide the chair of Rohtak, most in Kalanaur and least in Meham
रोहतक। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। एक अक्तूबर को जिले की चार विधानसभा सीट रोहतक शहर, महम, कलानौर व गढ़ी सांपला-किलोई में 2.62 लाख वोटर रोहतक की चौधर तय करेंगे। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से कलानौर सबसे बड़ा तो महम सबसे छोटा हलका है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया जारी की। 5 सितंबर से 12 सितंबर तक नामांकन होगा, जबकि 13 सितंबर को छंटनी है। 16 सितंबर को नाम वापसी होगी। एक अक्तूबर को मतदान व चार अक्तूबर को परिणाम आएगा। प्रदेश के अंदर रोहतक जिले सियासी तौर पर बेहद अहम है। इसमें अंदर चार हलके आते हैं। गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर, महम व कलानौर (सुरक्षित) हलके के मतदाता पांच साल के लिए अपना नया विधायक तय करेंगे।
विज्ञापन


गढ़ी सांपला-किलोई में 99 प्रतिशत गांव
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई हलके से चुनाव लड़ते रहे हैं। हलके में 2 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। साथ ही चारों हलकों में सबसे ज्यादा 59 गांव हैं। केवल सांपला नगर पालिका हलके में आती हैं। इसके अलावा सभी गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के चार हलके और मतदाता
हलका कुल बूथ गांव
महम 195340 217 42
गढ़ी सांपला 2018451 225 59
रोहतक शहर 196787 170 0
कलौनार (सुरक्षित) 212647 202 39
नोट : यह आंकड़ा लोकसभा चुनाव तक का है। अभी मतदाता सूची अपडेट होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed