{"_id":"6a1aeade7ec5a0987f0c936e","slug":"2500-cusecs-of-water-arrived-in-the-jln-canal-and-will-be-available-at-both-times-after-june-2-rohtak-news-c-17-roh1020-864437-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेएलएन नहर में आया 2,500 क्यूसेक पानी, 2 जून के बाद दोनों समय मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जेएलएन नहर में आया 2,500 क्यूसेक पानी, 2 जून के बाद दोनों समय मिलेगा
विज्ञापन
18-रोहतक जेएलएन नहर में बढ़ा जलस्तर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जेएलएन नहर के फुल होने से शहर में चल रहा जल संकट टलता नजर आ रहा है। सिंचाई विभाग ने शनिवार को नहर में 2,500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। इससे जन स्वास्थ्य विभाग ने 2 जून के बाद शहर में पहले की तरह सुबह-शाम दो समय पानी की सप्लाई शुरू करेगा।
शहर में 10 दिन से चल रहा जल संकट खत्म होने वाला है। जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश ने बताया कि नहर में लगातार पानी आने से शहर के तीनों जलघर व तालाब भरने लगे हैं। अभी तक पानी की कमी के कारण एक दिन छोड़कर या दिन में एक बार ही पानी सप्लाई किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि तालाबों में पर्याप्त पानी स्टोर होने में 3 से 4 दिन का समय लगेगा। 2 जून के बाद शहर में सुबह और शाम दोनों समय पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, झज्जर रोड द्वितीय जलघर से दो समय सप्लाई शुरू कर दी गई है जबकि सोनीपत रोड प्रथम जलघर व बोहर जेएलएन स्थित तृतीय जलघर से एक समय पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
जेएलएन नहर में पानी का स्तर पर बढ़ा है। इससे तालाबों को भरने में आसानी होगी। अगर नहर में जलस्तर घटता है तो इससे तालाबों को भरना मुश्किल होगा। शहर वासियों को जल्द ही दोनों समय पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। -राजेश रोहिला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।