{"_id":"5fa304048ebc3e9baf5cee02","slug":"25-trolley-ballast-crushers-and-sand-seized-illegally-in-palika-colony-rohtakcity-news-rtk581475380","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कॉलोनी में अवैध तरीके से डाली 25 ट्राली रोड़ी, क्रशर व रेत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कॉलोनी में अवैध तरीके से डाली 25 ट्राली रोड़ी, क्रशर व रेत जब्त
विज्ञापन
पुलिस बल की मौजूदगी में पालिका कालोनी स्थित सरकारी जमीन से बिल्डिंग मेटिरियल उठाती निगम की टीम।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए नगर निगम बुधवार को हरकत में आ गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भिवानी रोड स्थित पालिका कॉलोनी में सरकारी जमीन में बिल्डिंग मेटिरियल डालने पर 25 ट्राली रोड़ी, क्रशर व रेत जब्त कर लिया। साथ ही कहा कि, अब इस माल को वापस नहीं किया जाएगा, क्योंकि निगम दो साल से बिल्डिंग सप्लायर को नोटिस दे रहा था। बावजूद इसके माल नहीं उठाया गया।
भिवानी रोड पर नगर निगम की पालिका कॉलोनी है, जहां 100 के करीब मकान बने हुए हैं। कॉलोनी में पार्क के साथ निगम की कई एकड़ खाली जमीन पड़ी है। जमीन में आसपास के बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर ने रोड़ी, क्रशर, रेत डाला हुआ था। उठती धूल के चलते आसपास के लोग काफी परेशान थे। साथ ही सरकारी जमीन में अवैध तरीके से माल डाला हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि 2018 से संबंधित बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर को नोटिस दिए जा रहे थे। बावजूद इसके माल नहीं उठाया गया।
--
तीन घंटे रहा तनाव, भारी पुलिस बल के बीच चली जेसीबी, भरी ट्राली
दोपहर करीब तीन बजे निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर पहुंची। साथ में शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह, अनाज मंडी चौकी पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से भी पुलिस बल पहुंचा। जैसे नगर निगम की टीम ने जेसीबी से साथ लाए गए ट्रैक्टर-ट्राली में माल भरना शुरू कर दिया। बिल्डिंग सप्लायर ने कहा कि उनको दो घंटे दे दिए जाएं। खुद ही माल उठा लेंगे, लेकिन निगम के अधिकारी इसके लिए तैैयार नहीं हुए। जेसीबी से ट्रालियों में भरकर माल ले जाया गया।
विज्ञापन
---
25 ट्राली माल कहां गया, निगम के अधिकारी बताने को तैयार नहीं
निगम की तरफ से मौके से 25 ट्राली बिल्डिंग मेटिरियल जब्त किया गया। उस माल को कहां ले जाया गया, यह निगम के अधिकारी बताने का तैयार नहीं हैं। उनका तर्क है कि यह माल गुप्त जगह डाला गया है, ताकि उसे दोबारा बिल्डिंग सप्लायर न उठा लें। इस माल को वापस नहीं किया जाएगा।
---
निगम की जमीन में आबादी के बीच अवैध तरीके से बिल्डिंग मेटिरियल डाला हुआ था, जिसमें से 25 ट्राली रोड़ी, क्रशर व रेत जब्त किया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए निगम लगातार अवैध तरीके से सड़क किनारे या सरकारी जमीन में बिल्डिगं मेटिरियल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह नहीं बता सकते कि माल कहां डाला है, क्योंकि उसे अब वापस नहीं किया जाएगा।
सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
---
एलओ का बजता रहा फोन, नहीं चली सिफारिश
कार्रवाई के दौरान कई असरदार लोगों के निगम के आला अधिकारियों से लेकर सीधे एलओ को फोन करवाए गए, लेकिन निगम आयुक्त की सख्त हिदायत के चलते एलओ ने किसी की बात नहीं सुनी। यहां तक बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर ने कहा कि वे खुद ही माल उठा लेंगे, लेकिन निगम की टीम ने यह भी मौका नहीं दिया।