{"_id":"602add0e8ebc3ee9644162da","slug":"25-thousand-priests-involved-in-the-incident-ravi-alias-sonu-arrested-along-with-a-fellow-rohtakcity-news-rtk5955794173","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात में शामिल 25 हजार का इनामी बदमाश रवि उर्फ सोनू साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात में शामिल 25 हजार का इनामी बदमाश रवि उर्फ सोनू साथी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
25 हजार रुपये ईनामी बदमाश रवि उर्फ सोनू साथी सहित।
रोहतक। गांव बलियाणा में हुए विकास उर्फ विक्की पंडित हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी बदमाश रवि उर्फ सोनू को पुलिस ने साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी रवि पर रोहतक पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।
आईएमटी थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली की गांव बलियाणा में गोली चली है, जिसमें एक की मौत व दो युवक घायल हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। हत्याकांड में विकास उर्फ विक्की पंडित की मौत हुई थी। उसके पिता रघुबीर को गोलियां मारी गई थीं। गांव का दिनेश भी गोली लगने से घायल हुआ था। विक्की के भाई अमित ने केस दर्ज कराया था। मामले की जांच सीआईए-2 व थाना आईएमटी की संयुक्त टीम ने की। जांच के दौरान वारदात वाले दिन ही पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 14 फरवरी को पुलिस टीम ने दबिश देते हुए वारदात में शामिल रहे इनामी बदमाश व मुख्य आरोपी रवि उर्फ सोनू निवासी बलियाणा व उसके साथी दीपक उर्फ बिट्टू निवासी अटायल को पाक्समा गांव से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी व मारपीट के तीन मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल व फरार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भी दबिश दी जा रही है।
----
रवि ने चाचा की हत्या का विक्की से लिया बदला
2010 में विकास उर्फ विक्की ने अपने साथी के साथ मिलकर रवि के चाचा कृष्ण की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामले में रवि का चाचा जगबीर जो हरियाणा पुलिस में यमुनानगर में तैनात था, वह गवाह था। यमुनानगर में जगबीर की भी हत्या हो गई। जिसमें विकास षड्यंत्र में व उसका भाई अमित हत्या में शामिल रहा है। इन्हीं वारदात की रंजिश रखते हुए रवि ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास व उसके पिता रघुबीर की हत्या करने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
----
दीपक भी दोस्त के साथ वारदात में शामिल था
इसके अलावा अटायल निवासी विक्रांत की भी कुछ साल पहले हत्या हुई थी। विक्रांत के भाई विनय उर्फ मोंटी को शक था कि हत्या में विकास का हाथ था। विक्रांत के भाई विनय ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपने दोस्त दीपक व अन्य के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई व घटना को अंजाम दिया था।