फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 thousand defaulters did not pay electricity bills, connections of 5 thousand were cut

Rohtak News: 25 हजार डिफाॅल्टर्स ने नहीं भरा बिजली बिल, 5 हजार के काटे कनेक्शन

Thu, 27 Mar 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
25 thousand defaulters did not pay electricity bills, connections of 5 thousand were cut
रोहतक। यूएचबीवीएन (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) का हर वित्त वर्ष में लक्ष्य रहता है कि बिलों की बकाया राशि का 31 मार्च तक भुगतान कर लें। वित्त वर्ष के पूरा होने के चार दिन शेष है। बार-बार बिजली निगम की ओर से नोटिस देने के बाद करीब 25 हजार डिफाॅल्टर्स पर करीब 61 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

बिजली निगम प्रत्येक वर्ष अभियान के जरिए चोरी करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को पकड़ता है। साथ ही, बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई करता है। इस बार नवंबर 2024 के अनुसार, बिजली निगम ने शहरी मंडल (शहरी क्षेत्र) और नगरीय उपमंडलों (ग्रामीण क्षेत्र) में 92 हजार 064 उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित किया। इन पर करीब 850 करोड़ रुपये बकाया था। इनमें से बिजली निगम ने नोटिस भेज और कार्रवाई कर करीब 52 हजार 247 उपभोक्ताओं से बिजली बिल भुगतान कर लिया है। वहीं, 25 हजार 247 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिल का भुगतान नहीं किया है और शहरी मंडल और नगरी उपमंडलों में करीब 61 करोड़ 71 लाख 97 हजार रुपये बकाया राशि है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने बार-बार नोटिस जाने के भी भुगतान नहीं किया, उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। नवंबर 2024 की डिफाल्टर्स सूची के अनुसार, करीब 5 हजार 225 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर करीब 235 करोड़ 3 लाख 39 हजार रुपये बकाया राशि थी। ये उपभोक्ता छह महीने के अंदर बकाया पूरा कर कनेक्शन जारी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अंत्योदय योजना के तहत 2087 के हुए बिल माफ
बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से गरीब परिवार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिल माफ की योजना भी चालू है। प्रदेश सरकार अंत्योदय योजना के तहत बीपीएल परिवार के बिल माफ कर रही हैं। रोहतक मंडल से करीब जुलाई 2023 के बाद से करीब 2087 उपभाेक्ताओं के बिजली बिल माफ किए जा चुके हैं। वहीं, इनसे 1 करोड़ 24 लाख 84 हजार रुपये राशि का भुगतान करवाया गया और करीब 24 करोड़ 95 लाख 90 हजार रुपये माफ किए गए हैं।
वर्जन
शहरी मंडल में निरंतर बिजली डिफॉल्टर्स पर कार्रवाई हो रही है। जो उपभोक्ता 15 दिन के अंदर भुगतान नहीं करता है, उन पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
- रामिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, शहरी मंडल, यूएचबीवीएन।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed