फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 new corona patients were found in the district, two died

जिले में कोरोना के 25 नए मरीज मिले, दो ने तोड़ा दम

Sat, 05 Jun 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
25 new corona patients were found in the district, two died
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 25 नए मरीजे मिले हैं। वहीं दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 25612 पहुंच गई है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गाइड लाइन के पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 612 है। इसमें से 125 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और 477 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक जिले में 24482 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और 518 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 5.79 प्रतिशत और रिकवरी रेट 95.58 प्रतिशत चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले में चार लाख 40 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच करवा चुका है।
विज्ञापन

223986 का किया गया टीकाकरण
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 2,23,986 लोगों को टीका लगा चुका है। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को 1542 को टीके की पहली व 382 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से दादरी के 40 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआईएमएस में मौत
पीजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के 169 मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को दादरी के 40 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 192 है। शुक्रवार को संस्थान में आठ मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस के 45 मरीज उपचाराधीन हैं।

पीजीआईएमएस में कोरोना के 93 मरीज हैं। इनमें 31 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा 169 मरीज ब्लैक फंगस के हैं। शुक्रवार को आठ मरीजों का ऑपरेशन किया गया है और दादरी के एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। सरकार से मिलने वाले इंजेक्शन मरीजों को लगाए जा रहे हैं और हम मरीजों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed