फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 lakh rupees were withdrawn from the account of a retired PNB couple.

Rohtak News: पीएनबी के रिटायर्ड दंपती के खाते से निकाले 25 लाख रुपये

Tue, 10 Feb 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees were withdrawn from the account of a retired PNB couple.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पीएनबी के रिटायर्ड दंपती को एक्स स्टाफ का आईकार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठग ने 25 लाख रुपये ठग लिए। शास्त्री नगर निवासी दिनेश अरोड़ा व उनकी पत्नी ऊषा अरोड़ा के साथ पांच फरवरी को वारदात अंजाम दी गई। पीड़ित ने साइबर थाने में एफआईआर लिखाई है।
पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड बैंककर्मी दिनेश ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पीएनबी से सेवानिवृत्त हैं। दोनों के काठमंडी स्थित बैंक की शाखा में दो ज्वाॅइंट खाते हैं। साथ ही तीन एफडी करवा रखी हैं। पांच फरवरी को उसने फेसबुक पर पीएनबी के पूर्व स्टाफ का आईकार्ड बनाने का विज्ञापन देगा।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक कार्ड सर्विस के लिए आवेदन कर दिया। साथ में पीएफ आईडी नंबर भी भर दिया। उन्हें एक कॉल आई जिसमें बैंक सर्विस के बारे में अवगत कराया। कहा कि दो-तीन दिन में कार्ड आपके पास पहुंच जाएंगे। उसी दिन तीनों एफडी से 10 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन साढ़े 4 लाख रुपये का लोन ले लिया गया। उसी दिन उनकी पत्नी के खाते से 10 लाख रुपये निकाले गए। फोन हैक होने की वजह से उनके पास मैसेज भी नहीं आए। न ही कोई ओटीपी पूछा गया। हालांकि, उसकी पत्नी के पास ज्वाॅइंट खाते से मैसेज आने पर पैसे निकालने का पता चला। तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल की और साइबर थाने में पहुंचकर एफआईआर लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed