फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   22 complaints were received in Samadhan camp, wheelchair was given to a disabled person

Rohtak News: समाधान शिविर में आईं 22 शिकायत, दिव्यांग को दी व्हीलचेयर

Wed, 04 Dec 2024 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
22 complaints were received in Samadhan camp, wheelchair was given to a disabled person
रोहतक। बुधवार को समाधान शिविर में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई शुरू की। समाधान शिविर में 100 प्रतिशत विकलांग को उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर व्हीलचेयर प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इस पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ने सांपला निवासी चांद सिंह को मौके पर ही व्हीलचेयर प्रदान की। अब वे आसानी से अपने कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। यहां जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, जिला विकास व पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने भी नागरिकों की शिकायतें सुनी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार की नई पहल के तहत हर नागरिक की हर समस्या के निदान के उद्देश्य से प्रति कार्य दिवस जिला मुख्यालय, नगर निगम कार्यालय व उपमंडल मुख्यालयों पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिकों को इन शिविरों में एक छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर मौके पर शिकायतों का निपटारा कर राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग व्यक्ति सहायक उपकरणों के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी में करा सकते है पंजीकरण

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जिला के ऐसे दिव्यांगजन सहायक उपकरणों के लिए जिला रेडक्रॉस सोसाइटी में पंजीकरण करा सकते हैं, जिन्हें पिछले 3 साल में बैटरी वाली रिक्शा, व्हीलचेयर, कान की मशीन, तीन पहिया साइकिल नहीं मिली है। रेडक्रॉस भवन में दिव्यांगजन के परिजन भी दिव्यांगजन का पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही एलिम्को के सहयोग से दिव्यांग जांच शिविर लगाया जाएगा और जांच उपरांत उन्हें उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed