{"_id":"5cd9d487bdec22075e076491","slug":"21557779591-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर में धूप, शाम में तेज हवा के बाद हुई हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर में धूप, शाम में तेज हवा के बाद हुई हल्की बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर में दिन में धूप और बीच-बीच में बादल के बाद शाम होते-होते बारिश होने लगी। गरज के बाद रोहतक के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.6 जबकि अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से इस सप्ताह गर्मी के तेवर हल्के होने की संभावना जताई थी। अगले कई दिन तक रोहतक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह तापमान भी 40 डिग्री से नीचे रहेगा। इससे पहले रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल रहे और धूप की चुभन भी हल्की रही।
एयर इंडेक्स खराब स्तर पर पहुंचा
उधर धूल भरी आंधी के चलते रोहतक की हवा में धूल कणों की मात्रा भी बढ़ी हुई है। इससे वायु की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को एयर इंडेक्स 299 रिकॉर्ड किया गया। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। वहीं रविवार को यह 400 तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगर एक-दो बार भी अच्छी बारिश हो गई तो हवा साफ हो जाएगी।