फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू की वार्षिक परीक्षा आज से, नकल रोकने को बनाए 50 उड़न दस्ते

एमडीयू की वार्षिक परीक्षा आज से, नकल रोकने को बनाए 50 उड़न दस्ते

Wed, 01 May 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू की वार्षिक परीक्षा आज से, नकल रोकने को बनाए 50 उड़न दस्ते
रोहतक। एमडीयू की वार्षिक परीक्षा एक मई से शुरू हो रही है। विवि प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार नकल पर लगाम लगाने की खास तैयारी की है। इसके चलते उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। ये उड़न दस्ते परीक्षा के दौरान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर एमडीयू ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में सभी संबद्ध कालेज प्राचार्यों को भी जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विवि प्रशासन का जोर नकल रहित परीक्षा कराने का है। इसके लिए उड़न दस्ते खासतौर पर तैयार किए गए हैं। यही नहीं परीक्षा केंद्र भी कुछ कम किए गए हैं। ऐसा बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए किया जाना बताया गया है।
विज्ञापन

इधर, शहर के कालेजों में परीक्षा ड्यूटी संभालने वाले शिक्षकों का कहना है कि इस बार विवि ने कम परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अपना खर्च बचाने के लिए बड़े केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आठ से ज्यादा विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में एक सुप्रिंटेंडेंट के लिए पूरा केंद्र संभालना मुश्किल होगा। अब तक प्रत्येक केंद्र में करीब 300 विद्यार्थी परीक्षा देते रहे हैं। इस संख्या को संभालना आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का सीजन है। स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सों की परीक्षाएं भी एक मई से शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारी कर ली गई है। विवि का प्रयास नकल पर शिकंजा कसना रहेगा। इसके लिए 50 उड़न दस्तों के साथ खास रणनीति बनाई गई है। कालेज प्राचार्यों को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा सुचारु ढंग से कराई जाएगी। केंद्र कम नहीं हैं। यहां विद्यार्थियों का ड्यूटी देने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी। इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
डॉ. बीएस सिंधू, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed