फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नेकीराम कालेज

नेकीराम कालेज

Tue, 12 Mar 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
नेकीराम कालेज
रोहतक। पंडित नेकीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को फेयरवेल पार्टी के लिए मंजूरी न मिलने पर दोपहर करीब डेढ़ घंटे हंगामा किया। कॉलेज प्राचार्य पूनम मलिक ने कैंपस में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल बुला लिया। यहां काफी बहस के बाद विद्यार्थी हॉस्टल चले गए। यहां बैठक कर सभी ने शाम को भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया। देर रात तक विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे विद्यार्थी फेयरवेल पार्टी के लिए इकट्ठा हुए। इन्हें प्राचार्य के निर्देश पर पार्टी करने से रोक दिया गया। इसके बाद विद्यार्थी प्राचार्य से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां विद्यार्थियों व प्राचार्य के बीच नोकझोंक हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि हर साल कॉलेज में फेयरवेल होती रही है। पहले के प्राचार्यों ने सहयोग करते हुए कभी पार्टी के लिए मना नहीं किया। एसएफआई के कॉलेज इकाई प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी पार्टी कर रहे हैं। हिंसा नहीं। पार्टी के लिए भी मंजूरी मांगी है। इससे प्राचार्य ने इनकार कर दिया है। इसीलिए विद्यार्थियों को रोष स्वरूप दरवाजे पर ताला लगाना पड़ा।
विज्ञापन

प्राचार्य पूनम मलिक ने कहा कि हिंसा के डर व आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए पार्टी करने से इनकार किया गया था। इससे नाराज विद्यार्थियों ने नारेबाजी की तो सुरक्षा को लेकर पुलिस बल बुलाया गया। सभी को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बैठे भूख हड़ताल पर
प्राचार्य से बहस के बाद विद्यार्थी शाम करीब साढ़े चार बजे हॉस्टल पहुंचे। यहां एक घंटे बैठक कर सभी ने भूख हड़ताल करने का फैसला लिया। शाम करीब छह बजे विद्यार्थी भूखहड़ताल पर बैठ गए। इनके साथ एसएफआई के सदस्य भी हैं। देर रात तक विद्यार्थी हड़ताल पर बैठे रहे। इन्हें न तो किसी ने भूख हड़ताल करने से रोका न ही कोई मनाने या समझाने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed