फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रेप पीड़िताओं ने साझा की आपबीती

रेप पीड़िताओं ने साझा की आपबीती

Thu, 14 Feb 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िताओं ने साझा की आपबीती
रोहतक। देश के 24 राज्यों के लिए 22 दिसंबर को गरिमा अभियान के तहत मुंबई से शुरू हुई गरिमा यात्रा बुधवार को रोहतक पहुंची। इससे पहले यह यात्रा देश के 17 राज्यों से होकर गुजरी है। यह यात्रा 22 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान करीब 35 रेप पीड़िताएं और उनके अभिभावकों ने महिलाओं और युवतियों को गलत होने पर आवाज बुलंद करने का हौसला दिया। उन्होंने कहा कि हिम्मत मत हारो, फाइटर बनो। अपने साथ हो रहे यौन शोषण और छेड़छाड़ के खिलाफ चुप्पी तोड़ो ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके। इस दौरान रेप पीड़िताओं और उनके अभिभावकों ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि गरिमा यात्रा का उद्देश्य चुप्पी तोड़, एक बदलाव लाना है। बुधवार को राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं से पीड़िताओं ने बातचीत की।
विज्ञापन


अपने साथ हुए अन्याय को नहीं सहना अब...
केस-1 :
राजस्थान के भरतपुर से आई दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसके साथ हुई दरिंदगी के बाद ताने देकर उसका समाज ने जीना मुश्किल कर दिया गया। सपने टूट गए। यहां तक कि परिवार के सदस्यों ने भी मुंह मोड़ लिया था। उस वक्त जो पीड़ा सही, उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती। गरिमा अभियान से जुड़ने के बाद जब साथियों ने हिम्मत दी तो पहली बार नजर से नजर मिलाकर बात करने की हिम्मत आई और आगे बढ़ती गई।
विज्ञापन



एसडीएम ने थप्पड़ मारकर कहा था, चुप कर इडियट
केस-2
झांसी से आईं दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बताया कि 12 साल की बेटी के साथ तीन साल से पड़ोसी यौन शोषण कर रहा था। इसका पता भी नहीं लगता अगर बच्ची रो न पड़ती। गांव वालों के साथ ही सरपंच और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष को जमानत दे दी गई। एसडीएम से शिकायत की तो उसने थप्पड़ मारकर कहा- चुप कर इडियट। बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया तो सीएम आदित्यनाथ के जनता दरबार में फरियाद की। उनसे कार्रवाई का आश्वासन मिला। अब मैं गरिमा यात्रा का हिस्सा हूं। आरोपी पक्ष दिन-रात डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्होंने गलत के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर का नकाब उतारा तो, आरोपियों की नजरें झुकी
केस-3 : मध्य प्रदेश के खारगौंन से आईं गैंग रेप पीड़िता ने बताया कि ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त ने उसे धोखे से बुलाकर अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ अगवा कर लिया। बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पिता को कॉल कर बोला कि अपनी बेटी की भी खबर ले लो कि कहां है वो। इसके बाद चाचा, पापा और ताऊ ने उसे मारा। पड़ोसियों और सहेलियों ने बात करना बंद कर दिया, लेकिन फिर भी हार नहीं मानी और उन दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट करवाई। सब उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।


65 दिनों में 24 राज्यों में जाएगी गरिमा यात्रा
गरिमा यात्रा का हिस्सा बनी ये रेप पीड़िताएं 65 दिनोें में 24 राज्यों में घूमकर अपनी आपबीती को लोगों के साथ साझा करेंगी। इनका मकसद महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न को जड़ से समाप्त करना है। 10 हजार मीटर की यह गरिमा यात्रा 200 जिलों से होकर गुजरेगी और इसमेें 35 रेप पीड़िताएं हिस्सा बनी हैं। 20 दिसंबर 2018 में मुम्बई से बस में शुरू हुई यह यात्रा 22 फरवरी को दिल्ली में समाप्त होगी। इसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा की सदस्याएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed