फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लज

लज

Sat, 08 Sep 2018 02:41 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
लज
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव माधोसिंघाना में वीरवार की सांय को संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया और तथ्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लाया गया। जानकारी के अनुसार गांव माधोसिंघाना निवासी करीब 40 वर्षीय दलीप पुत्र ख्यालीराम अविवाहित था और परिवार के लोगों से अलग ही रहता था। वह शराब पीने का आदी था। वीरवार सांय उसके परिजनों को गांव के ही एक व्यक्ति ने बेसुध पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने द्वारा किसी आशंका के चलते एसएफएल टीम को पुलिस लेकर मृतक के कमरे पर पहुंची और जांच की। जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे लगे की दलीप की हत्या की गई हो या उसके साथ कोई मारपीट की गई हो। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed