फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तीन दिन कह आठ दिन में दिया जा रहा पानी

तीन दिन कह आठ दिन में दिया जा रहा पानी

Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन कह आठ दिन में दिया जा रहा पानी
फोटो सहित
विज्ञापन



तीन दिन कह आठ दिन में दिया जा रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ग्राम पंचायत घिलौड़ कलां ने मंगलवार को जिला उपायुक्त के समक्ष रोष जताते हुए कहा है कि ठेकेदार दावा करता है कि तीन दिन में पानी दिया जाएगा, जबकि पानी सात से आठ दिन बाद ही आता है। स्थिति यह है कि गांव में पेयजल विकराल समस्या बनता जा रहा है। ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर लघु सचिवालय से पब्लिक हेल्थ विभाग के अधीक्षक अभियंता से मिले और समस्या को जल्द समाप्त करने की मांग की।


सरपंच बलवान सिंह रंगा ने बताया कि ठेकेदार कार्यकारी अभियंता, उप मंडल इंजीनियर व कनिष्ठ इंजीनियर की आंखों में धूल झोंक रहा है। क्योंकि अधिकारी बार-बार शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की समस्या दूर करने से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच मई 2018 को कैनाल रेस्ट हाउस में भी ग्रामीणों ने सीएम के समक्ष पानी की समस्या और स्कूल के नौ कमरों की समस्या को आगे रखा था। इस पर सीएम ने भी उपायुक्त को समस्या का समाधान कराने को कहा था। लेकिन विभाग के अधिकारी ठेकेदार के कहने पर चल रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग घिलौड़ कलां के जल घर का ठेका रद कर अपने अधिकार में ले और आठ इंच का ट्यूबवेल लगवाए। इसके अलावा पेयजल की लाइन में लगे अवैध कनेक्शनों को विभाग जल्द कटवाएं, ये कनेक्शन चाहे किसी के भी हो। इस मौके पर पूनम पंच, नरेंद्र सिंह पंच, जगमहेंद्र पंच, कविता पंच, रीतू पंच, कमलेश पंच जगबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed