फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आशा वर्कर्स ने पौधरोपण कर समाप्त की हड़ताल, आज से ड्यूटी पर लौटेंगी

आशा वर्कर्स ने पौधरोपण कर समाप्त की हड़ताल, आज से ड्यूटी पर लौटेंगी

Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर्स ने पौधरोपण कर समाप्त की हड़ताल, आज से ड्यूटी पर लौटेंगी
आशा वर्कर्स ने पौधरोपण कर समाप्त की हड़ताल, आज से ड्यूटी पर लौटेंगी
विज्ञापन

सिरसा। जिले की समस्त आशा वर्कर्स ने रविवार को नागरिक अस्पताल में स्थित पार्क में पौधरोपण कर हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर उन्होंने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को हूबहू जारी करने की मांग के लिए सोमवार को आशा वर्कर्स सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपेंगी। सोमवार से सभी आशा वर्कर्स काम पर लौट जाएंगी। आशा वर्कर्स के काम पर लौटने के फैसले से सरकार व विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
जिला प्रधान कलावती देवी व सचिव मंजूरानी ने संयुक्त बयान में बताया कि जनवरी 2018 में भी आशा वर्कर्स ने एक माह तक आंदोलन किया था। इसके बाद सरकार ने एक फरवरी को कुछ मांगों पर सहमति जताते हुए नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया। तीन माह बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। इसके विरोध में प्रदेशभर की आशा वर्कर्स ने एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ी। इसके बाद सरकार ने नोटिफिकेशन तो जारी किया, लेकिन उसमें कुछ ऐसी शर्तें लगा दी। जिसे पूरा करना हर कर्मचारी के बस की बात नहीं है। आशा वर्कर्स ने कहा कि सरकार ने दो दिन पूर्व जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसे हूबहू लागू करे। अगर सरकार ने इसमें कोई शर्त लगाई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार को रोहतक में मीटिंग हुई थी, जिसमें हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर गीता, पायल, ममता, वीरपाल, वंचित कौर, वीरपाल, रचना, दर्शना, शबीना, रमन, सुनीता उपस्थित थे।
विज्ञापन

पटरी पर लौटेगी व्यवस्था, सरकार और विभाग ने ली राहत की सांस
बता दें कि 7 जून से प्रदेश की सभी आशा वर्कर्स मांगों के लिए हड़ताल पर चल रही हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के 40 से अधिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। समस्त आशा वर्कर्स इस बात पर अड़ी हुई थी जब तक लिखित समझौते की कॉपी उनके हाथ में नहीं होगी। तब तक वे हड़ताल समाप्त नहीं करेंगी। शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। सोमवार को कुछ कर्मचारी एकत्रित होकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपेंगी। आशा वर्कर्स के काम पर लौटने से जहां बेपटरी हुई व्यवस्था पटरी पर लौटेगी, वहीं सरकार व विभाग ने भी हड़ताल वापस लेने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed