फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तूफान से शहर में बिजली सप्लाई बहाल, ग्रामीण एरिया में रही बाधित

तूफान से शहर में बिजली सप्लाई बहाल, ग्रामीण एरिया में रही बाधित

Wed, 09 May 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
तूफान से शहर में बिजली सप्लाई बहाल, ग्रामीण एरिया में रही बाधित
फोटो सहित..........
विज्ञापन



तूफान का असर, माता दरवाजा के पास गिरे पोल, बैंसी में टूटी लाइन
: शहर में भी आया कई जगह फाल्ट, लगाने पड़े निगम को कट
: एसई ने किया ग्रामीण एरिया में निरीक्षण, कई जगह 3 बजे बहाल हुई सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सोमवार की रात तूफान के चलते जिले में कई जगह बिजली सप्लाई मंगलवार दोपहर तक प्रभावित रही। शहर में जहां कई जगह फाल्ट आए तो ग्रामीण एरिया में लाइन तक टूट गई। माता दरवाजा पर खंभा टूट कर गिर गया, जबकि बैंसी में बिजली लाइन टूट गई। एसई एसके बंसल को खुद ग्रामीण एरिया का निरीक्षण करना पड़ा।
सोमवार रात 10 बजे तेज आंधी व तूफान के चलते निगम ने पहले ही सप्लाई बंद कर दी। इसके बावजूद माता दरवाजा के पास खंभा टूट कर गिर गया, इसके चलते पुराने एरिया में बिजली सप्लाई सुबह तक बाधित रही। जबकि बैंसी लाइन पर पेड़ टूट कर गिर गया। इस लाइन को चालू करने के लिए मंगलवार दोपहर तीन बजे तक निगम के अधिकारी पसीना बहाते रहे। सांपला में भी कई जगह सप्लाई बाधित रही। महम व कलानौर एरिया में दोपहर तक बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। सैंपल गांव में भी रात गई बिजली मंगलवार दोपहर बाद तक नहीं आई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

----
फोटो नंबर:7 बिजली समस्या बताते चिड़ी निवासी।
बिजली नहीं आने से लाखनमाजरा के लोग रहे परेशान
- महिलाएं नहीं बिलो सकीं दूध, इनवर्टर और फोन की बैटरी हो गई डिस्चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लाखनमाजरा। सोमवार रात को क्षेत्र में आंधी के कारण बिजली गुल हो गई थी, जो मंगलवार को दिनभर नहीं आई। क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक तो क्षेत्र में पीने के पानी की पहले से ही कमी है। जिन गांवों में जिन घरों में मंगलवार को पानी की सप्लाई होनी थी, वहां भी पानी नहीं मिल पाया। प्रशासनिक व बिजली विभाग की लापरवाही दिनभर क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र वासियों ने बताया कि रोहतक रोड पर चांदी गांव के पास एक पोल गिरा था। जिससे उठा दिया गया लेकिन लाइनों को चेक करने के लिए दिनभर का समय लगा दिया, जिससे हर गांव में बिजली का संकट बना रहा। चांदी गांव से दीपक, विजय, राकेश, नांदल से दर्शन सिंह, भुपेंद्र, लाखनमाजरा से प्रदीप, दीपक, कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र राठी, चिड़ी से विनोद, अजमेर दलाल, अशोक दलाल, कालू, धमेंद्र आदि ने बताया कि बिजली नहीं आने से सबसे पहले महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिलाएं दूध नहीं बिलो सकी। जिसने सुबह आटा चक्की चलानी थी, उनके घर आटे की समस्या बन गई। बिजली नहीं आने के कारण इनवर्टर और फोन डिस्चार्ज हो गए। लाखनमाजरा पावर हाउस इंचार्ज जिया नंद ने बताया कि दिनभर क्षेत्र की गांवों की लाइनों को चेक किया गया। जिसके बाद देर शाम आपूर्ति सुचारु की गई।


----
फोटो- बिजली का टुटा पोल , आंधी से टूटे हुए पेङ पास पोर्ट फोटो धारा सिंह , ऋषिराज , काला
आंधी से बिजली के पोल टूटे, कहीं 12 तो कहीं 16 घंटे में हुई बिजली चालू

अमर उजाला ब्यूरो सांपला
इलाके में सोमवार की रात दस बजे आए तूफान से इलाके में ब्लैक आउट हो गया। आंधी शुरू होते ही बिजली काट दी थी। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने व कई फैक्ट्रियों के शेड उखड़ गए। तूफान का सबसे ज्यादा विद्युत निगम को नुकसान उठाना पड़ा। कई जगह पर तारों पर पेड़ टूटकर गिर गए तो कहीं पोल ही टूट गए। विद्युत आपूर्ति को दोबारा सुचारु करने में बिजली विभाग को 12 से 16 घंटे का वक्त लग गया। चुलियाना, गांधरा मार्ग व हसनगढ, दीमाना लाइन पर बिजली के आठ पोल टूट गए। एसडीओ मनीष दलाल ने बताया कि दोपहर तक बजे तक पूरे इलाके की लाइन ठीक कर चालू कर दी गई । वन विभाग के अनुसार इलाके में छोटे-बड़े करीब 80 पेड़ आंधी से टूट गए।


बोले लोग
तूफान को लेकर लोग काफी डरे हुए है। रात को बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस्माइला निवासी काला , दतौड़ निवासी ऋषिराज, धारा सिंह ने बताया कि आंधी की वजह से 12 घंटे बिजली गुल रही। जिससे उमस भरे इस मौसम में उन्हें रात बिताना मुश्किल हो गया। मंगलवार को सुबह 11बजे बिजली चालू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed