फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अशोक प्रधान गिरोह का शार्प शूटर रवि गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

अशोक प्रधान गिरोह का शार्प शूटर रवि गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अशोक प्रधान गिरोह का शार्प शूटर रवि गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद
अशोक प्रधान गिरोह का शार्प शूटर रवि गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
दिल्ली के कुख्यात अशोक प्रधान व नीटू डाबोदा गिरोह के शार्प शूटर रवि को बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में रवि ने तीन हत्या व 2 हत्या के प्रयास की वारदात कबूल की हैं। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रवि दिल्ली के बदमाश नीरज बवाना व बिजेंद्र ईस्सरहेड़ी को मारने की फिराक में था।
वीरवार की रात सीआईए की एक टीम लाइन पार क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए चोर प्याऊ धर्मशाला के आसपास घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत धर्मशला के पास बराही रोड पर पहुंची। वहां टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान रवि उर्फ मोंटी निवासी पूंठ खुुर्द बुवाना (दिल्ली) के तौर पर हुई। इस पर आरोपी के खिलाफ लाइनपार थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सदर थाने में शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में एसपी पंकज नैन ने कहा कि रवि संगीन किस्म की अनेक वारदातों का मोस्ट वांटेड बदमाश है। वह अशोक प्रधान व नीटू डाबोदा के आपराधिक गिरोह का शार्प शूटर है। बदमाश रवि ने हत्या की तीन व हत्या के प्रयास की दो वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसपी के मुताबिक, अशोक प्रधान के गिरोह के लगभग तमाम बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। जल्द ही मुख्य आरोपी अशोक को भी गिरफ्तार किया जाएगा। प्रेसवार्ता में एएसपी लोकेंद्र सिंह, सीआईए इंचार्ज जसबीर, लाइनपार थाना एसएचओ कुलबीर सिंह व सदर थाना प्रभारी जसवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वारदातें कबूली
1. 22 मार्च 2017 को झज्जर कोर्ट कांप्लेक्स में पुलिस हिरासत में आसौदा निवासी राजीव उर्फ काला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
2. गैंगवार की रंजिश के चलते 10 अप्रैल 2016 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बराही निवासी कृष्ण की हत्या की।
3. 18 जुलाई 2016 को रोहित निवासी गांव पूंठ खुर्द की उसके गांव में ही हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया।
4. गांव पूंठ खुर्द में 29 अक्तूूबर 2015 को चांद निवासी बुवाना पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया।
5. गत 9 जनवरी 2017 को पैसों के लेनदेन के विवाद पर उत्तम नगर दिल्ली निवासी अकरम पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed