{"_id":"5aeb85ea4f1c1b05418b7f8a","slug":"21525384682-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम कालोनी के लोग एक किलोमीटर दूर से सिर पर ढो कर ला रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम कालोनी के लोग एक किलोमीटर दूर से सिर पर ढो कर ला रहे पानी
Updated Fri, 04 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :
एक किलोमीटर दूर से सिर पर ढो कर पानी ला रहे छोटूराम कॉलोनी के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की छोटूराम कालोनी के लोगों को पिछले 15 दिन से पीने के पानी को लेकर जूझना पड़ रहा है। गली में बिछाई गई पेयजल लाइन के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से यह स्थिति बनी है। हालात ये हैं कि लोगों को पीने का पानी तक एक किलोमीटर दूर से सिर पर ढो कर लाना पड़ रहा है। पिछले चार साल से नल में पांच से सात बाल्टी ही पानी आता है। इस कारण गर्मी में घर के जरूरी काम के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। कालोनी के लोगों ने इस बारे में एक्सईएन, एसडीओ, जेई, पार्षद को शिकायत दे चुके हैं।
छोटूराम कालोनी के लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरूआत में ही पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यह समस्या और गहराएगी। पिछले चार साल से यही सिलसिला चला आ रहा है। गली में जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल पाइप लाइन बिछाई है, मगर इसके अंतिम छोर तक पानी सप्लाई नहीं पहुंचती है। इस कारण पूरे वर्ष पेयजल किल्लत बनी रहती है। पिछले 15 दिनों से नल में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। इस कारण लोग शारीरिक व मानसिक रूप से परेशानी झेलने को विवश हैं। पार्षद सूरजमल के अलावा डीसी यश गर्ग, एक्सईएन भानू प्रताप, जेई राजेश रोहिल्ला को भी शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
70 लाख की लागत से बनेगा नया बूस्टर
छोटूराम कॉलोनी के निवासी कई बार पानी की समस्या को लेकर आ चुके हैं। मैने इस संबंध में जेई से बात की है। छोटूराम कालोनी, प्रीतविहार कालोनी राजीव कॉलोनी, एकता कॉलोनी सभी के लिए सत्तर लाख रुपये की लागत से कंहेली रोड़ पर ही डेयरी कॉम्पलेक्स में अलग से नए बूस्टर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
- सूरजमल किलोई, पार्षद
हम पानी की समस्या से पिछले चार सालों से परेशान हैं। हमने पार्षद समेत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया है। लेकिन हर बार हमें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।
-कंवर सिंह धनखड़