{"_id":"5add02a64f1c1b390a8b6117","slug":"21524433574-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘त्रिवाणी-2018’ में कलाकारों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘त्रिवाणी-2018’ में कलाकारों ने मचाई धूम
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित एसएनजे आठ
पंडित श्रीराम रंगशाला में त्रिवाणी 2018 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कलाकारों की टीम।
‘त्रिवाणी-2018’ में कलाकारों ने हरियाणा, पंजाब और हिमाचल की संस्कृति से रूबरू कराने का प्रयास
‘त्रिवाणी-2018’ में कलाकारों ने मचाई धूम
हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से रूबरू कराने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंडित श्री राम रंगशाला में रविवार को शाम त्रिवाणी-2018 के जोनल मुकाबलों में गायन और समूह नृत्य प्रतियोगिता में जिले की अनेकों टीमों ने भाग लिया। इसे हरियाणा कला परिषद और रोहतक नगर निगम की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र हुड्डा ने कहा कि कलाकारों के उत्साहवर्धन तथा तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की संयुक्त संस्कृति को बाहर निकालने के लिए त्रिवाणी-2018 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र हुड्डा, हिसार दूरदर्शन के निदेशक सतीश वत्स, आकाशवाणी रोहतक के पूर्व निदेशक कैलाश वर्मा, हरियाणा कला परिषद के क्षेत्रीय निदेशक गजेंद्र फौगाट, हिपा के चेयरमैन बीडी त्रिखा, इंडियन रेलवे के चीफ कोच सुधीर हुड्डा ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के तौर पर गायक गुलाब सिंह, राजबीर भारद्वाज, सरला रानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गजेंद्र फौगाट ने बताया कि विजेता प्रतिभागी 29 अप्रैल को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली त्रिवाणी-2018 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले से दर्जनों कलाकारों की टीम ने हिस्सा लिया। प्रस्तुतियों के दौरान रोहतक की जनता ने उत्साहवर्धक तालियों से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सुरेंद्र हुड्डा ने सभी का इस प्रतियोगिता में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिंकू को मिला वहीं कुमारी पूनम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि योगेश वत्स व प्रदीप राय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सांस्कृतिक नृत्य में प्रवेश मलिक की टीम ने प्रथम तथा कुमारी कीर्ति की टीम दूसरे स्थान पर रही।