फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खापों को तोड़ने वाले संगठन और राजनीतिक दलों का होगा बहिष्कार

खापों को तोड़ने वाले संगठन और राजनीतिक दलों का होगा बहिष्कार

Tue, 03 Oct 2017 03:39 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 03:39 AM IST
विज्ञापन
खापों को तोड़ने वाले संगठन और राजनीतिक दलों का होगा बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
सनसिटी में सोमवार को सर्वखाप पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप प्रधानों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि खापों का भाईचारा तोड़ने वाले संगठन और राजनीतिक दलों का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं आरक्षण आंदोलन के समय किए वादे पूरे नहीं करने पर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।

सर्वखाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आरक्षण की लड़ाई के लिए चंदा एकत्रित किया गया। अब चंदे के रुपये से शिक्षण संस्था खोलने के लिए जमीन ले ली गई। यह आरक्षण की लड़ाई को उसकी लाइन से हटाने की कोशिश की। जेलों में बंद युवा और उनके परिवार आर्थिक तंगी झेल रहे। चंदे के रुपये जमीन खरीदने वालों की निंदा करते हैं। पंचायत में 6 प्रस्ताव भी पास किए गए। मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द अपने वादे पूरे करे। आरक्षण पर जारी कोर्ट की रोक के विरूद्ध रिट लगाई जाए। खापों को तोड़ने के लिए जो प्रयास हो रहे हैं उनसे भी समय आने पर जवाब लिया जाए और खाप तोड़ने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही धान की पराली जलाने पर अगर किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा तो पटाखों के बेचने वालों पर भी जुर्माना होना चाहिए। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्र दहिया, रोहतक-84 प्रधान हरदीप अहलावत, धर्मपाल हुड्डा, दुल्हेडा बारहा जिला प्रधान उमेश देशवाल, देशवाल खाप से शिवधन देशवाल, प्रधान केदार कादियान, महम चौबीसी प्रधान तुलसी ग्रेवाल, कैप्टन जगवीर मलिक, दिलबाग अहलावत, भलेराम नरवाल और राजेंद्र कुंडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed