फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मैटरनिटी वार्ड में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े, रोष जताया

मैटरनिटी वार्ड में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े, रोष जताया

Sun, 02 Jul 2017 02:04 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
मैटरनिटी वार्ड में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े, रोष जताया
मैटरनिटी वार्ड में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े
विज्ञापन

भिवानी।
सामान्य अस्पताल में मैटरनिटी वार्ड की इंचार्ज स्टाफ नर्स पर शनिवार सुबह एक महिला ने हमला कर दिया। महिला ने स्टाफ नर्स के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़े। इससे खफा स्टाफ नर्सों ने रोष जताया और अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी कि दो दिन में आरोपी महिला पर कार्रवाई नहीं की गई, सिक्योरिटी नहीं दी मुहैया करवाई तो वे आंदोलन करेंगी और रात्रि ड्यूटी नहीं करेंगी।
जानकारी के अनुसार मैटरनिटी वार्ड की इंचार्ज स्टाफ नर्स उर्मिला वार्ड पहुंची तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एक अनजान महिला बार-बार वार्ड में आ रही है। थोड़ी ही देर बाद महिला फिर वार्ड के पास आई और वहां रखा अपना थैला उठाने लगी। इसी दौरान स्टाफ नर्स उर्मिला जब उससे पूछताछ करने लगी तो वह गाली गलौच करने लगी। आरोप है कि महिला ने नर्स को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और हाथापाई की और कपड़े फाड़ दिए। नर्सों ने घटना की सूचना सीएमओ व पीएमओ को दी ।
विज्ञापन

वहीं इस मसले पर स्टाफ नर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक के बाद सभी नर्स प्रधान चिकित्सा अधिकारी से मिलने पहुंची और ज्ञापन सौंपा। स्टाफ नर्स एसोसिएशन ने रोष जताते हुए मामले में आरोपी महिला पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा अस्पताल के वार्डों में सिक्योरिटी गार्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे दो दिन में पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगी और रात्रि ड्यूटी का बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में स्टाफ नर्स उर्मिला ने बताया कि उसे कर्मचारियों ने बताया कि एक अनजान महिला बार-बार मैटरनिटी वार्ड में चक्कर काट रही है। इसी दौरान वह महिला दोबारा आ गई। उससे पूछताछ करने लगे तो उसने गाली गलौच शुरू कर दी। रोका तो धक्का देकर वह मारपीट करने लगी और कपड़े फाड़ दिए। मामले में स्टाफ नर्स एसोसिएशन की प्रधान सुनीता ने बताया कि स्टाफ नर्स असुरक्षित है। रात्रि ड्यूटी में स्टाफ नर्स अकेली रहती है। उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। स्टाफ नर्स उर्मिला से मारपीट करने वाली महिला पर कार्रवाई की जाए। सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। दो दिन में उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा और स्टाफ नर्स रात्रि ड्यूटी नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed