फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ठेकेदारों ने किया बहिष्कार, नहीं भरे दो करोड़ के टेंडर

ठेकेदारों ने किया बहिष्कार, नहीं भरे दो करोड़ के टेंडर

Fri, 30 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने किया बहिष्कार, नहीं भरे दो करोड़ के टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कॉंट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को निगम कार्यालय में मीटिंग कर टेंडर का बहिष्कार कर दिया। करीब 2 करोड़ से ज्यादा कीमत के 25 कार्यों के ठेकेदारों ने टेंडर भरने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर अधिकारियों ने ठेकेदारों को समझाने की कोशिश की।
ठेकेदारों ने कहा कि एक तो ऑडिट में पहले ही फाइलें रोकी जा रही हैं। दूसरा ज्वाइंट कमिश्नर भी फाइलें नहीं निकाल रहीं। पिछले 15 दिनों से फाइलें पेंडिंग हैं। अधिकारियों ने कहा कि मैडम व्यस्त अधिक रहती हैं, उनके पास सीटीएम का भी चार्ज है। उनकी टेबल पर कोई फाइल बिना वजह नहीं रुकती। हो सकता है आज फाइलें निकल भी जाएं। अधिकारियों ने ठेकेदारों से बहिष्कार न करने को कहा। इस पर ठेकेदारों ने कहा मैडम से तो फाइलें निकल जाएंगी मगर डीडी की गारंटी कौन लेगा। इस पर निगम अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। ठेकेदारों ने विरोध जताते हुए कहा कि वे तब तक टेंडर नहीं भरेंगे जब तक उनका भुगतान नहीं हो जाता।
विज्ञापन


दोपहर बाद आईं जेसी, सभी फाइलें निकाली
ठेकेदारों की फाइलों के मामले को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने जेसी से मुलाकात की। जेसी ने कहा कि उन्होंने सारी फाइलें पढ़ ली हैं। इनमें व्यस्तता के कारण देरी हुई मगर आज के दिन कोई फाइल पेंडिंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में उपप्रधान हरपाल कसवां, सचिव मुकेश बंसल, त्रिलोक अग्रवाल, अनिल बंसल, महेंद्र, सुभाष, नितिन, टेकचंद, वरूण बंसल, सुभाष पूनिया, गुलशन हंस सहित कई कांट्रेक्टर्स मौजूद थे।


जब तक कांट्रेक्टर्स की पेमेंट नहीं होगी कोई नया टेंडर नहीं भरेंगे। 25 कार्यों की वीरवार को टेंडर भरने की क्लोजिंग डेट थी किसी ने टेंडर नहीं भरा। हम शहर के विकास कार्य फिर से रोक देंगे।
-हरज्ञान सिंह ख्यालिया, प्रधान गवर्नमेंट कांट्रेक्टर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed