{"_id":"594829f54f1c1b3f628b46b4","slug":"21497901557-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर छात्रा के 164 बयान दर्ज, आरोपों पर कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर छात्रा के 164 बयान दर्ज, आरोपों पर कायम
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
टॉपर छात्रा के 164 के बयान दर्ज, आरोपों पर कायम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआई में एक स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा टॉपर छात्रा की उत्तर पुस्तिका से यूएमसी हटवाने के एवज में छेड़खानी करने के मामले में सोमवार को पीड़िता के 164 के बयान दर्ज किये गये। छात्रा 164 के बयानों में भी एफआईआर में लगाए गये आरोपों पर कायम है। जांच अधिकारी महिला हैड कांस्टेबल सरोज ने बताया कि छात्रा के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवा दिये गये हैं। जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। बता दें कि पीजीआई की एक छात्रा ने शनिवार को परीक्षा अधीक्षक देवेंद्र और स्टेशनरी डिस्ट्रीब्यूटर हरपाल के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया था। छात्रा का आरोप था कि आरोपी हरपाल ने उत्तर पुस्तिका में से यूएमसी हटाने के एवज में उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसमें देवेंद्र पर भी मिली भगत का आरोप लगाया था।