{"_id":"594829ed4f1c1bca4f8b4721","slug":"21497901549-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद ने सेंटर संचालन के लिए कमेटी गठित की, आयुक्त को सौंपी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षद ने सेंटर संचालन के लिए कमेटी गठित की, आयुक्त को सौंपी सूची
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पार्षद ने सेंटर संचालन के लिए कमेटी गठित की, आयुक्त से मांगा नियंत्रण का हक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के मातूराम कम्यूनिटी सेंटर के संचालन की सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। नगर निगम हाउस से पास प्रस्ताव का हवाला देते हुए वार्ड नंबर 10 के पार्षद अशोक खुराना ने कम्यूनिटी सेंटर के संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया है। साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की सूची निगम आयुक्त को सौंप कर संचालन का हक मांगा है। पार्षद का कहना है कि अगर निगम प्रशासन उन्हें संचालन की जिम्मेदारी नहीं देता तो यह हाउस का अपमान होगा।
पार्षद ने बताया कि मातूराम कम्यूनिटी सेंटर में नई बुकिंग न होने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते मातूराम कम्यूनिटी सेंटर गांधी नगर और मॉडल टाउन कम्यूनिटी सेंटर के संचालन के लिए वार्ड प्रबंधन समिति गठित कर निगमायुक्त को सौंप दी है। नगर निगम हाउस की 23 दिसंबर 2014 और 30 जुलाई 2015 की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कम्यूनिटी सेंटर के संचालन के लिए सबंधित निगम पार्षद को वार्ड कमेटी गठित करने का अधिकार दिया गया था। मातूराम कम्यूनिटी सेंटर और मॉडल टाउन कम्यूनिटी सेंटर में बुकिंग और अन्य सुविधाओं के लिए जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सतीश सिंधवानी बनाए वार्ड कमेटी के प्रधान
निगम पार्षद अशोक खुराना ने सतीश सिंधवानी को वार्ड कमेटी का प्रधान और आदिश जैन को महासचिव बनाया है। समिति में सुरेश बंसल, भूषण चुघ, पवन सहगल, खरैती लाल निझावन और यशबीर खरब को उपप्रधान बनाया है। यशपाल धींगड़ा को कोषाध्यक्ष और गुलशन बहल को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वेदपाल राठी, कृष्ण वाल्मीकि, धमेंद्र गुगनानी, सरदार इन्द्रजीत गांधी और अनिल मल्होत्रा सचिव बने हैं। राजिंद्र भाटिया, जगमोहन पाहवा, ओमप्रकाश रोहिल्ला, विजय परूथी, अशोक हुड़िया को संयुक्त सचिव और अंकुर अरोड़ा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वार्ड समिति में रामचेत तायल, प्रवेश सहगल, अमरनाथ भोला, पवन मिनोचा, मंगल खुराना, राजेन्द्र नाथ चावला एडवोकेट, गुलशन नारंग, नवीन बहल, सुरेन्द्र मग्गू, हरीश तनेजा, शोरी लाल अनेजा, रविन्द्र मक्कड़, सुभाष वोहरा, राजन आनन्द, संजीव मलिक, अक्षय मलिक, दिनेश पाहवा, राजेश मलिक और हरिकृष्ण भल्ला को सदस्य बनाया गया है।