फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शराब पीने पर टोका तो रिटायर्ड फौजी पिता ने बेटे पर चलाई गोली

शराब पीने पर टोका तो रिटायर्ड फौजी पिता ने बेटे पर चलाई गोली

Tue, 20 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने पर टोका तो रिटायर्ड फौजी पिता ने बेटे पर चलाई गोली
शराब पीने पर टोका तो रिटायर्ड फौजी पिता ने बेटे पर चलाई गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शराब पीकर घर पहुंचे फौज से रिटायर्ड पिता को टोकना बेटे को भारी पड़ गया। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। परिवार के लोग बाल बाल बच गये। शुक्र रहा परिजनों ने व्यक्ति ने बंदूक छीन ली। इस संबंध में युवक ने अपने पिता के खिलाफ कलानौर थाने मेें केस दर्ज करवाया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सुंडाना निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके पिता सतबीर फौज से रिटायर्ड है। उनके पास लाइसेंसी बंदूक है। कुलदीप का कहना है कि उसके पिता रविवार को शराब पीकर घर आये। इस पर बेटे ने सतबीर को शराब पीने के लिए मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सतबीर ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परिवार के लोग बच गये। इसके बाद परिजनों ने जैसे तैसे करके सतबीर से बंदूक छीनी। फिर पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया। तभी सतबीर को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसआई अनूप सिंह ने बताया कि सतबीर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की अर्जी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed