फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पेयजल सप्लाई लीक, घरों की दीवारों में आई दरार

पेयजल सप्लाई लीक, घरों की दीवारों में आई दरार

Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई लीक, घरों की दीवारों में आई दरार
पेयजल सप्लाई लीक, घरों की दीवारों में आई दरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
मोहल्ला करेलिया बाजार में पेयजल सप्लाई लीकेज होने के कारण तीन घरों में दरारें आ गई हैं। मकान मालिकों ने इसकी सूचना जन स्वास्थ्य विभाग को दी है किंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
मोहल्ला करेलिया बाजार के अनिल कानोडिया, बालकिशन अग्रवाल, शांति पंचौली ने बताया कि उनकी गली में पेयजल की 50 साल पुरानी सीमेंट की पाइप लाइन डली हुई है। यह लाइन दस फिट गहरी है और नीचे लीकेज है। पानी रिसकर नींव के अंदर जाता है जिससे मकान के अंदर एवं बाहर दीवारों में दरारें आ गई है। इसके अलावा फर्श भी टूट गए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कभी भी मकान ढह सकता है। उन्होंने बताया एक वर्ष पूर्व पहले भी पेयजल सप्लाई लीकेज हो गई थी उस दौरान भी कुछ ऐसी ही दिक्कत हो गई थी। तब विभाग ने लीकेज को दुरुस्त कर दिया था। किंतु यह समस्या पिछले पांच महीने से बनी हुई है। प्रशासन के कर्मचारियों को कई बार मौखिक रूप से अवगत भी करवाया जा चुका है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले ही बनाया था नया मकान
मकान मालिक अनिल ने बताया कि एक वर्ष पहले भी पानी लीकेज हुआ था तब पुराने घर में दरारें आ गई थीं। लीकेज ठीक करवाने के बाद उसने दोबारा से मकान बनाए थे। अब पेयजल सप्लाई फिर से लीक हो गई है जिसकी वजह से एक कमरे का पूरा फर्श उखड़ गया है। फर्श के चारों और तथा कमरों के अंदर एवं बाहर दरार आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग बिछाए नयी पेयजल लाइन
मोहल्लावासियों ने बताया कि विभाग ने मुख्य रास्तों पर नयी पाइप लाइन बिछा दी है किंतु गली में पुरानी लाइन ही है। यह लाइन बिल्कुल खत्म हो चुकी है। बार-बार यह लीकेज होती है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लीकेज के कारण घरों में पानी भी कम पहुंचता है। विभाग को चाहिए कि गली में नयी पेयजल लाइन बिछाए। मोहल्लावासियों ने बताया कि बारिश बारिश का पानी एवं सप्लाई का पानी नींव के अंदर चला गया तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है।

करेलिया बाजारा में अगर पानी लीकेज की दिक्कत हैं तो वह वीरवार को कर्मचारियों को भेजकर ठीक करवा देंगे। - रणजीत सिंह मलिक, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed