फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   21 out of 30 members are against the chairman, demand for bringing no-confidence motion

Rohtak News: 30 में से 21 सदस्य चेयरमैन के खिलाफ, अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग

Tue, 18 Mar 2025 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
21 out of 30 members are against the chairman, demand for bringing no-confidence motion
एडीसी को शपथ पत्र देते रोहतक ब्लॉक समिति के सदस्य। स्रोत : सोशल मीडिया
रोहतक ब्लॉक समिति के 30 में 21 सदस्य सोमवार को जिला विकास भवन में पहुंचे और शपथ पत्र देकर एडीसी नरेंद्र कुमार से चेयरमैन सुनील उर्फ भोलू मकड़ौली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। एडीसी ने जल्द विचार कर तिथि तय करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

रोहतक ब्लॉक समिति के सदस्य खुशीराम सांघी ने बताया कि 7 मार्च को ब्लॉक समिति की बैठक हुई थी, जिसमें 30 में 16 पार्षदों ने भ्रष्टाचार की जांच की मांग की थी। कहा था कि जब तक जांच नहीं होगी, तब तक ब्लॉक समिति के काम नहीं होंगे। 14 पार्षद काम कराने के पक्ष में थे। खुशीराम ने बताया कि अब 30 में 21 पार्षदों ने एडीसी को शपथ पत्र देकर चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए सोमवार को पार्षद जिला विकास भवन पहुंचे और जल्द चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की।
विज्ञापन

एडीसी ने शपथ पत्र लेकर पूछा, दबाव में तो नहीं
जिला विकास भवन में एडीसी ने शपथ पत्र लेकर एक-एक ब्लॉक समिति सदस्य से पूछा, क्या आप दबाव में तो शपथ पत्र नहीं दे रहे हैं। आप अपनी मर्जी से अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग कर रहे हैं। सभी ने एक-एक करके मर्जी से शपथ पत्र देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों के शपथ पत्र लेकर मांग पर विचार किया जाएगा। नियमों के दायरे में आगे की कार्रवाई होगी। अभी अविश्वास प्रस्ताव की तिथि तय नहीं की गई है।
- नरेंद्र कुमार, एडीसी
.........


शपथ पत्र देने वाले ब्लॉक समिति के 21 सदस्य

वार्ड 1 से खुशीराम सांघी, वार्ड 3 से राजबीर घुसकानी, वार्ड 4 से नरेश ब्राह्मणवास, वार्ड 6 से कृष्णा सांघी, वार्ड 7 से दलबीर सिंह काहनी, वार्ड 8 से कर्मबीर रिठाल फौगाट, वार्ड 9 से सीमा बसंतपुर, वार्ड 12 से सोनू किलोई, वार्ड 13 से सोनिया किलोई दोपाना, वार्ड 15 से प्रीति भालौठ, वार्ड 17 से रीना मुंगाण, वार्ड 20 से शर्मिला मायना, वार्ड 21 से आशीष करौंथा, वार्ड 22 से कविता बालंद, वार्ड 23 से हरेंद्र रिटौली, वार्ड 24 से सोनिया कबूलपुर, वार्ड 25 से मंजीत ताजा माजरा, वार्ड 27 से विरेंद्र बहुअकबरपुर, वार्ड 28 से प्रमोद सिंहपुरा कलां, वार्ड 29 से पूजा भगवतीपुर, वार्ड 30 से मीनू समर गोपालपुर ने शपथ पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed