फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   21 days furlough of Ram Rahim ends

राम रहीम की फरलो खत्म: आज जाएगा सुनारिया जेल, गुरुग्राम पुलिस लेकर जाएगी रोहतक

Mon, 28 Feb 2022 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 12:06 AM IST
सार

जिला पुलिस सांपला बॉर्डर से साथ जाएगी। केएमपी के रास्ते सुनारिया जेल तक लाया जाएगा। सांपला से जेल तक रोहतक पुलिस अलर्ट रहेगी।

विज्ञापन
21 days furlough of Ram Rahim  ends
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम को सोमवार को सुनारिया जेल लाया जाएगा। उसकी 21 दिन की फरलो रविवार को पूरी हो गई। गुरुग्राम पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर रोहतक पहुंचेगी। जिला पुलिस सांपला बॉर्डर से जेल तक साथ आएगी। जेल परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  

विज्ञापन


2017 में राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा हुई थी। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने जब पंचकूला में सजा सुनाई, तब हिंसा हुई थी। हिंसा के चलते राम रहीम को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित मानी जाने वाली सुनारिया जेल भेजा गया था। तभी से राम रहीम जेल में बंद है। साथ ही पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 7 फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम रहीम को मिली हुई है जेड प्लस सुरक्षा 
खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरे के कारण राज्य सरकार ने राम रहीम को फरलो के अगले दिन ही जेड प्लस सुरक्षा दे दी थी। गुुरुग्राम पुलिस के साथ-साथ स्पेशल टीम भी रोहतक आएगी।

 

गुरुग्राम से राम रहीम सोमवार को आ सकता है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कोई पत्र नहीं आया है। पत्र सोमवार सुबह ही आ सकता है। - कृष्ण कुमार, एएसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed