फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2050 Electronics exam today in Shri Va Model School

Rohtak News: पीएमश्री व मॉडल स्कूलों में नियुक्ति लिए 2050 शिक्षकों की परीक्षा आज

Mon, 30 Jun 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 30 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
2050 Electronics exam today in Shri Va Model School
रोहतक। पीएमश्री व मॉडल स्कूलों में नियुक्ति के लिए सोमवार को जिले के 2050 शिक्षक परीक्षा (स्क्रीन टेस्ट) देंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में शिक्षकों को डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीएमश्री और मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रदेश में मंडल अनुसार 30 जून को परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल और रोहतक जिले में 42 केंद्रों पर 12 हजार 222 शिक्षक परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, रोहतक में 7 केंद्रों पर शिक्षक परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को पीएमश्री और मॉडल स्कूलों में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की पसंद के तीन स्कूलों चुनना होगा। इन शिक्षकों को अधिक से अधिक 10 साल तक स्कूलों में सेवा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि रोहतक-3 गांधी नगर राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 300, रोहतक-5 गांधी नगर राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बी-1) में 286, मॉडल टाउन राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बी-1) में 303, हिसार रोड राजकीय बालिका सेंट सेकेंडरी स्कूल में 296, पुराने बस स्टैंड स्थित एसडी बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 271, माता दरवाजा स्थित जीबीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 292 और दिल्ली रोड स्थित जाट एचएमएएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 302 शिक्षक परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed