फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   204 new infected found including 7 year old child

7 साल के बच्चे समेत 204 नए संक्रमित मिले

Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
204 new infected found including 7 year old child
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाता युवक। संवाद
रोहतक। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। महामारी से शुक्रवार को सोनीपत के 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा जिले में सात साल के बच्चे समेत 204 नए संक्रमित केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1043 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना पीड़ित एक बच्चे की मौत हुई है। यह सोनीपत जिले का बताया गया है। जिले में शुक्रवार को सात वर्षीय बच्चे समेत 204 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बड़ी संख्या में डॉक्टर व विद्यार्थी शामिल हैं। शेष मरीजों में मजदूर से लेकर उद्योगपति तक शामिल हैं। संक्रमितों में से पांच अस्पताल व शेष घरों में एकांतवास में उपचाराधीन हैं। विभाग ने शुक्रवार को 1656 लोगों के सैंपल लिये। इनमें से 1337 की आरटीपीसीआर व 319 की रैपिड एंटीजन जांच की गई। जिले में 599 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण दर 4.24 प्रतिशत व सुधार की दर 93.97 प्रतिशत है।
विज्ञापन

विभाग ने 4010 को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान भी रफ्तार पर है। शुक्रवार को विभाग ने 4010 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें से 1743 को पहली व 2267 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अ तक 1438064 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। यही नहीं, किशोरों को भी वैक्सीन लगाने का काम जोरों पर है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम तक कुल 24870 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed