फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2.03 crore rupees will be spent on improving roads, toilets, parking, parks, and streetlights in the city.

Rohtak News: शहर में 2.03 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, शौचालय, पार्किंग, पार्क व स्ट्रीट लाइट

Tue, 10 Feb 2026 04:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
2.03 crore rupees will be spent on improving roads, toilets, parking, parks, and streetlights in the city.
10-विधायक भारत भूषण बतरा।
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। शहर की जर्जर हाल सड़कें, शौचालय, पार्किंग, पार्क व स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त होंगी। इन पर 2.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना वर्ष 2025-26 के तहत राशि जारी हुई है।
रोहतक विधानसभा क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए विधायक भारत भूषण बतरा की अनुशंसा पर विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई है। इस राशि से आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को आधुनिक पहचान दिलाने के लिए रोहतक के हर वार्ड, हर मोहल्ले व संस्था को विकास से जोड़ा जा रहा है। शहर की सड़कें साफ हों। सुंदर पार्क हों। सामुदायिक केंद्र व बाजार हों। इन सभी जगह बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विकास कार्यों को रफ्तार देने के उद्देश्य से राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामुदायिक केंद्र, पार्क व शौचालय बनेंगे
शहर में 153.26 करोड़ रुपये से व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसके तहत दुर्गा कॉलोनी, वार्ड-14 में गलियों का सीसी निर्माण, मेडिकल हॉल से पुराने जेल रोड तक सड़क निर्माण किया जाएगा। शिव मंदिर वाली गली (गौतम डेंटल क्लीनिक से ज्योति प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक) रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। लाइटिंग कार्य होंगे। इस पर 59.57 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा इसी वार्ड में 7.46 लाख रुपये से दुर्गा कॉलोनी की मुख्य गली का पेच वर्क किया जाएगा। पटेल नगर, वार्ड-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में मरम्मत, पेंट, महिला-पुरुष शौचालय, पार्किंग व आधुनिक लाइटिंग पर 15.26 लाख रुपये खर्च होंगे। जनता कॉलोनी के पार्क का 19.06 लाख रुपये से सुंदरीकरण होगा। इसमें ट्रैक निर्माण, चारदीवारी पर टायल, पार्क में टॉयलेट व बाथरूम का निर्माण, फव्वारे, सबमर्सिबल व पेयजल के लिए आरओ वाटर सिस्टम लगाया जाएगा। व्यापारी वर्ग व बाजार में आने वाले उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शौरी क्लॉथ मार्केट (वार्ड-17) में दो स्थानों पर 27 लाख रुपये से शौचालय का पुनर्निर्माण होगा। यह टॉयलेट सुरेश कुमार-सुशील कुमार के सामने व पल्लवी साड़ी भंडार के सामने बनेंगे। 24.91 लाख रुपये से मॉडल टाउन, वार्ड-14 स्थित सामुदायिक केंद्र का पुनर्निर्माण व मरम्मत की जाएगी।


विवेकाधीन ग्रांट से भी खर्च होंगे 50 लाख रुपए
विधायक ने अपने शहर के लिए विवेकाधीन ग्रांट से भी 50 लाख रुपये जारी किए हैं। इनसे प्रादेशिक सनातन धर्म सभा ट्रस्ट, पालिका कॉलोनी भिवानी रोड रोहतक में धर्मशाला का निर्माण होगा। सर्विस क्लब रोहतक को खेल व सामाजिक गतिविधियों के लिए अनुदान दिया गया है। भरत सिंह राठी मेमोरियल धर्मार्थ ट्रस्ट व तिलक नगर वेलफेयर सोसाइटी में पांच-पांच किलोवाट के सोलर पैनल लगेंगे। एकता कॉलोनी सामुदायिक केंद्र कुमाऊं सभा में शौचालय में प्लास्टर, टाइल, सीढि़यों पर रेलिंग, मरम्मत कार्य व मोमटी का गेट बनाया जाएगा। लायंस क्लब रोहतक को भी सामाजिक कार्यों के लिए अनुदान मिला है। पुराना बस स्टैंड कच्चा बेरी रोड स्थित रोहतक सिटी वेलफेयर सोसाइटी के तहत संचालित कम्युनिटी सेंटर में ड्रेनेज, शौचालय मरम्मत, टाइल व खिड़कियां बदलने का कार्य किया जाएगा।


रोहतक के प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास पहुंचाना ही लक्ष्य है। घोषणाओं से नहीं, धरातल पर काम कराने से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है। विकास कार्यों में पारदर्शिता के चलते हर क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि रोहतक मेरा परिवार है, हम विपक्ष में हैं लेकिन मजबूत विपक्ष में हैं। अपने शहर के लिए यथासंभव लड़ाई लड़ी जा रही है। हर कार्य गुणवत्तापरक व पारदर्शिता के साथ कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- भारत भूषण बतरा, विधायक, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed