फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों का एक भी आरोपी बचना नहीं चाहिए : अशोक तंवर

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों का एक भी आरोपी बचना नहीं चाहिए : अशोक तंवर

Sat, 21 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों का एक भी आरोपी बचना नहीं चाहिए : अशोक तंवर
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों का एक भी आरोपी बचना नहीं चाहिए : तंवर
विज्ञापन

: हरियाणा में कांग्रेस नहीं करेगी किसी दल से गठबंधन
: इनेलो नहीं निभा पा रही विपक्षी दल की भूमिका
: कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के बाद भाजपा व इनेलो के कई बडे़ नेता होंगे कांग्रेस में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों का एक भी आरोपी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि दंगों की विस्तृत जांच होनी चाहिए। वे शुक्रवार सुबह साइकिल यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
तंवर ने कहा कि सरकार को प्रकाश सिंह समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए, जिसमें साफ किया गया था कि भाजपा सरकार दंगों को रोक सकती थी, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। उनका कहना है कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में इनेलो अपना वजूद खो चुकी है। विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाए प्रदेश में भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी साइकिल यात्रा को बेहद समर्थन
विज्ञापन

मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों तक उनकी साइकिल यात्रा जारी रहेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि नंवबर या दिसंबर में अगर लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ होते हैं तो कांग्रेस उसके लिए तैयार है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरियाणा के चार नेताओं को प्रतिनिधित्व मिला है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई साइकिलों का ट्रक लेकर चल रहे तंवर समर्थक
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. तंवर अपनी साइकिल यात्रा के साथ नई साइकिलों से भरा ट्रक साथ लेकर चल रहे हैं। यह नजारा शुक्रवार को खुशबू गार्डन में देखने को मिला। साइकिलों के पीछे कोड नंबर लिखे हुए हैं। तंवर के

कार्यकर्ता साइकिल यात्रियों को बाकायदा रजिस्टर में कोड नंबर सहित उनका नाम लिख कर दे रहेे हैं। साइकिलें वितरित करने के बावजूद भी बड़ी संख्या में नई साइकिलें खड़ी थीं। जिन्हें बाद में ट्रकों में भर कर महम के लिए
रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed